Oil or Spicy Sabji stain Removal Hack: किसी नये कपड़े पर मसालेदार सब्जी या तेल गिर गया है और वहां पर पीले रंग का धब्बा बन गया है तो उसे साफ करने के लिए ये दो हैक काम करेंगे। जानें कैसे किचन में रखीं ये दो सफेद चीजें पीला धब्बा साफ कर देंगी।
आरारोट के पेस्ट से करें तेल-सब्जी के दाग को साफ
कपड़े पर मसाले वाली सब्जी गिर जाए और उस जगह पर तेल का दाग बन जाए तो उसे सीधे डिटर्जेंट से साफ करने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। मसाले और तेल-हल्दी डिटर्जेंट से रिएक्ट करते हैं और वो धब्बा लाल रंग का दिखने लगता है जो और भी ज्यादा भद्दा लगता है। इस तरह के दागों को छुड़ाने के लिए आरारोट का पेस्ट बनाकर लगाएं।
इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर दीपिका ने इस सिंपल से हैक को शेयर किया है। जिसकी मदद से वो अपने कपड़े पर लगे तेल-मसाले के दाग को छुड़ाते हुए दिखा रही हैं।
इसके लिए बस आरारोट का गाढ़ा घोल बनाएं और उसे ब्रश या फिर हाथों की मदद से दाग वाली जगह पर लगा दें। कोशिश करें कि कपड़े के नीचे कोई बेकार पुराने चादर या कपड़े को बिछा दें। इस आरारोट के पेस्ट को लगाकर पूरे एक दिन के लिए छोड़ दें।
फिर अगले दिन किसी अच्छे डिटर्जेंट के घोल में डालकर हाथों से रगड़ें, सारा धब्बा एक बार में ही क्लीन हो जाएगा और नया सूट-साड़ी बेदाग दिखेगा।
अगर आपके किसी कपड़े पर तेल-सब्जी का दाग लगा है तो एक बार इस हैक को जरूर ट्राई करें और फर्क देखें।
कच्चे दूध से करें साफ
कपड़ों पर गिरे तेल-मसाले और सब्जी के दाग को साफ करने के लिए कच्चे दूध का हैक भी ट्राई कर सकते हैं। कच्चा दूध नेचुरल इमल्शन का काम करता है और जब आप दाग वाली जगह को कच्चे दूध में भिगोकर दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ देते हैं, फिर हाथों से धब्बे वाली जगह को पकड़कर आपस में घिसते हैं और सादे पानी से धोते हैं तो तेल-मसाले, सब्जी के दाग को साफ होने में मदद मिलती है।
डिस्क्लैमर- यह लेख यूजर जनरेटेड सोशल मीडिया कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान इस लेख में लिखे हैक के कारगर होने की पुष्टि नहीं करता।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.