कंगना रनौत ने सिया गोयल के पिता द्वारा दिए गए बयान को शेयर करते हुए अपनी बात स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल परिवार या संस्कारों को देखकर यह नहीं आंका जा सकता कि बच्चा कैसा है। असली बात यह है कि उसे कौन प्रभावित कर रहा है, वे किसके साथ अपना समय बिताते हैं और उनकी सोशल मीडिया या वास्तविक जीवन में किन लोगों से संगति है। लोग अक्सर अलग-अलग तरह के जीवन जीते हैं और अपनी एक बनावटी इमेज बनाकर रखते हैं। इसी वजह से बच्चों के किसी भी गलत कदम के लिए परिवार को जिम्मेदार मानकर उन्हें जज नहीं किया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर, आरोपी सिया गोयल के माता-पिता का भी इस मामले में बयान सामने आया है। सिया की मां ने साफ किया कि शादी तय करने से पहले उन्होंने अपनी बेटी से कई बार पूछा था कि क्या वह इस शादी के लिए तैयार है और क्या वह केतन को पसंद करती है। सिया ने हर बार सहमति जताई थी। हालांकि, सिया के माता-पिता का यह भी कहना है कि यदि उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए और न्याय के रास्ते में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.