IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, शुक्रवार 26 जून को खेला जाना है, जिसमें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर सकते हैं। यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर होने वाला है।
भारत और आयरलैंड मैच को लेकर क्रिकेट कि दीवाने करोड़ों लोगों को इस बात का इंतजार है कि वैभव सूर्यवंशी अपना पहला इंटरनेशनल मैच कब खेलेंगे। हालांकि, इस बीच बेलफास्ट का मौसम मैच में खलल डाल सकता है, जिससे फैंस का दिल टूट सकता है।
बेलफास्ट का मौसम भारतीय और वैभव सूर्यवंशी के फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण इस मैच में खलल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बेलफास्ट में 65 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, एक्यूवेदर के मुताबिक पूरे दिन 88 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच की जरूरी डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.