अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने हाल ही में संसद परिसर में अपने बेहतरीन स्टाइल स्टेटमेंट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका यह लुक भारतीय पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक लग्जरी का एक अनूठा संगम था। बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं कंगना ने साबित किया कि बिना किसी तड़क-भड़क के भी कैसे एक प्रभावशाली और एलिगेंट लुक हासिल किया जा सकता है।
हैंडलूम साड़ी और सादगी भरा अंदाज
इस खास मौके के लिए कंगना ने नॉर्थ-ईस्ट की खास हल्के नीले रंग की हाथ से बुनी हैंडवोवन एरी सिल्क साड़ी का चुनाव किया। भारत की समृद्ध हैंडलूम परंपरा को दर्शाती इस साड़ी का टेक्सचर काफी मुलायम था और इसके बारीक बॉर्डर ने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। कंगना ने इसके साथ सिंपल वाइट कलर का शॉर्ट-स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया। साड़ी को पारंपरिक और साधारण तरीके से ड्रेप किया गया था, जो उनकी जड़ों से जुड़ी छवि को बखूबी बयां कर रहा था।
35 लाख का बैग और 21 लाख की रोलेक्स वॉच
साधारण और एथनिक साड़ी के साथ कंगना की एक्सेसरीज बेहद हाई-एंड और ग्लैमरस थीं। उन्होंने अपने हाथ में टोोगो लेदर का ब्लैक हर्मेस बर्किन बैग कैरी किया था, जिसके गोल्ड हार्डवेयर की चमक साफ नजर आ रही थी। इस लग्जरी हैंडबैग की कीमत लगभग ₹35 लाख बताई जाती है। इसके अलावा, उनकी कलाई पर रोलेक्स लेडी-डेटजस्ट की घड़ी सजी थी। चॉकलेट-ब्राउन डायल वाली इस विंटेज वॉच की कीमत करीब ₹21 लाख है, जिसने उनके पूरे लुक में एक रॉयल टच जोड़ा।
6,100 रुपये का छाता भी बना चर्चा का विषय
कंगना के इस पार्लियामेंट लुक की खास बात यह रही कि सिर्फ महंगे ब्रांड्स ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी डिटेल्स पर भी पूरा ध्यान दिया गया था। तेज धूप से बचने के लिए उन्होंने ‘गुड अर्थ’ ब्रांड का एक बेहद खूबसूरत प्रिंटेड छाता ले रखा था, जिसकी कीमत लगभग 6,100 है। बाहर की तरफ से ट्रॉपिकल प्रिंट और अंदर से ग्राफिक शेवरॉन पैटर्न वाले इस वुडन-हैंडल छाते ने उनके ओवरऑल स्टाइल को एक परफेक्ट और फ्रेश फिनिश दी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.