अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में तीन नई 7-सीटर SUVs लॉन्च होने वाली हैं। इन एसयूवी में हेक्टर हॉक, किआ सोरेन्टो और टाटा सफारी ईवी शामिल है। आइए जानते हैं कि कंपनियां इन एसयूवी में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।
MG Hector Hawk
JSW MG Motor की इस नई एसयूवी को Hector Hawk नाम से जाना जा रहा है। यह कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन मिल सकते हैं। एसयूवी का प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh बैटरी के साथ आ सकता है। इसका कंबाइन्ड आउटपुट करीब 197bhp होगा और फुल चार्ज पर करीब 500km की दावा की गई रेंज मिल सकती है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में 56.7kWh बैटरी पैक और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। यह मोटर करीब 136bhp की पावर दे सकती है। EV मॉडल की इलेक्ट्रिक रेंज करीब 130km और टोटल रेंज 1,101km से ज्यादा हो सकती है।
Kia Sorento
किआ सोरेन्टो भारत में कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड SUV के तौर पर एंट्री करेगी। ग्लोबल मॉडल की तरह भारत में भी इसमें 1.6-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। यह सेटअप करीब 238bhp की कंबाइन्ड पावर और 380Nm टॉर्क दे सकता है। इसके अलावा सोरेन्टो में 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है, जो करीब 202bhp की पावर और 441Nm टॉर्क ऑफर करेगा। एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
Tata Safari EV
टाटा की सफारी EV का सीधा मुकाबला Mahindra XEV 9S से हो सकता है। कोडनेम ‘Tayrona’ वाली यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें टाटा का नया TiDAL इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर मिलेगा। यह सिस्टम 540-डिग्री कैमरा, OTA अपडेट, ADAS और कई कनेक्टेड कार फीचर्स को सपोर्ट करेगा। सफारी EV का पावरट्रेन Harrier EV वाला हो सकता है, जिसमें फिलहाल 65kWh और 75kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। ऐसे में नई सफारी EV बड़ी बैटरी और लंबी रेंज के साथ आने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.