52 वीक हाई के करीब पहुंचा कल्याण ज्वैलर्स का शेयर
बीएसई में स्टॉक का दाम 605 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में स्टॉक 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 629.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कल्याण ज्वैलर्स का 52 वीक हाई 649 रुपये और 52 वीक लो लेवल 327.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 64133 करोड़ रुपये का है।
830 रुपये का टारगेट प्राइस सेट (Kalyan Jewellers India target price)
ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों के लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। एक्सपर्ट ने BUY टैग दिया है। जेफरिज ने अपनी रिपोर्ट में कंपनी के फ्रेंचाइजी मॉडल खास तौर पर दक्षिण भारत के बाहर विस्तार करने को रेंखाकित किया है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि भले ही कंपनी की उपस्थिति विदेशों में भी है। लेकिन इसके बाद भी कंपनी के मुख्य बाजार भारत ही बना रहेगा।
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल से जुड़े एक्सपर्ट रुचित जैन का कहना है कि 560 रुपये का प्राइस शॉर्ट टर्म के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर स्टॉक 650 रुपये के स्तर को क्रॉस करने में सफल हुआ तो यह 700 रुपये से 720 रुपये के लेवल तक पहुंच सकता है।
Bonanza से जुड़े एक्सपर्ट विराट ने कहा है कि 615 रुपये से 620 रुपये के स्तर पर इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। एक्सपर्ट ने 560 रुपये के लेवल को स्टॉप लॉस और 700 रुपये के स्तर को टारगेट सेट किया है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?
ज्वैलरी कंपनी का जून तिमाही के दौरान 348.70 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कल्याण ज्वैलर्स का ऑपरेशनल रेवन्यू 45.70 प्रतिशत सालाना आधार पर बढ़ा है। इस बार कंपनी की आय 7268.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 10588.90 करोड़ रहा है।
बता दें, बीते एक साल में कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का दाम करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दो साल में यह स्टॉक 14.82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल स्टॉक 827 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.