पिछले हफ्ते तेजी दर्ज करने बाद इस हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में सोना और चांदी, दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। हाजिर बाजार (Spot Market) में मांग घटने के कारण सोमवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 773 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,608 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
वैश्विक बाजार में भी गिरा सोने का भाव
MCX में अक्टूबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव 773 रुपये या 0.5 प्रतिशत टूटकर 1,53,608 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 998 लॉट के लिए कारोबार हुआ। एक्सपर्ट्स ने सोने की कीमतों में आई इस गिरावट की मुख्य वजह हाजिर मांग में आई कमजोरी को बताया है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.53 प्रतिशत घटकर 4,355.59 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
चांदी की कीमतों में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट
वायदा कारोबार में सोमवार को कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार घटाने से चांदी की कीमत भी 2024 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,579 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। MCX पर दिसंबर की डिलीवरी वाले चांदी का भाव 2024 रुपये या 0.84 प्रतिशत टूटकर 2,39,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 2096 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
चांदी में बिकवाली की वजह से कीमतों पर पड़ा दबाव
एक्सपर्ट्स ने कहा कि बाजार प्रतिभागियों द्वारा की गई बिकवाली के कारण मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव देखा गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
कच्चे तेल के भाव में मामूली गिरावट
कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 138 रुपये की गिरावट के साथ 9,085 रुपये प्रति बैरल रह गई। MCX पर अक्टूबर की डिलीवरी वाले कच्चे तेल का वायदा भाव 138 रुपये या 1.5 प्रतिशत फिसलकर 9,085 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 7063 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आया WTI Crude का दाम
जानकारों ने कहा कि हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने के बीच कारोबारियों द्वारा सौदे घटाने से कीमतों में ये गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चा तेल 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.60 डॉलर प्रति बैरल पर था, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.59 प्रतिशत घटकर 102.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.