बर्लिन, दो अक्टूबर (एपी) जर्मनी के मुख्य कोच के रूप में जुर्गेन क्लोप ने आखिरकार पहली जीत का स्वाद चखा जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में भी पुर्तगाल ने नेशंस लीग फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क को 4-2 से हराया। फ्लोरियन विर्ट्ज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत में जर्मनी ने म्यूनिख में ग्रुप ए2 में सर्बिया को 2-0 से हराया। पू्र्व खिलाड़ी 59 वर्षीय क्लोप नीदरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ और रविवार को यूनान के हाथों मिली 0-1 की चौंकाने वाली हार के बाद अपने शुरुआती तीनों मैचों में जीत से महरूम रहने वाले जर्मनी के पहले कोच बनने की कगार पर थे।
टॉम बिशॉफ 39वें मिनट में ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिलाई। फ्लोरियन विर्ट्ज के शॉट के पोस्ट से टकराने के बाद मिले रिबाउंड पर बिशॉफ ने गेंद को गोल में पहुंचाया। विर्ट्ज ने इसके बाद मैक्सिमिलियन मिटेलश्टेट के क्रॉस पर शानदार गोल करके जर्मनी की बढ़त 2-0 कर दी।
इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में तिजानी रेइंडर्स के 89वें मिनट में किए गए गोल की मदद से नीदरलैंड ने थेसालोनिकी में यूनान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला। पुर्तगाल ने दिग्गज क्रिस्टियनो रोनाल्डो की गौरमौजूदगी में कोपेनहेगन मे डेनमार्क को 4-2 से हराया। कोच जॉर्ज जीसस के साथ कथित मतभेद के बाद रोनाल्डो ने एक दिन पहले ही टीम का साथ छोड़ दिया था।
इसके बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। रोनाल्डो की जगह खेल रहे गोंकालो रामोस ने जोआओ कैंसेलो के शुरुआती गोल में मदद की। वेल्स ने कार्डिफ में 10 खिलाड़ियों वाली नॉर्वे की टीम को 2-1 से हराकर ग्रुप ए4 में अपनी पहली जीत दर्ज की।
इस मुकाबले में नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड गोल नहीं कर सके। हालैंड के लिए यह अपने देश की ओर से पिछले 18 प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में केवल दूसरा मैच था, जिसमें वह गोल नहीं कर सके। आयरलैंड और इजराइल के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले के बहिष्कार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ डबलिन में खेले गये आयरलैंड के मैच के दौरान मैदान में फलस्तीन के झंडे लगी टेनिस गेंदें फेंककर विरोध जताया।
एक व्यक्ति फलस्तनी का झंडा लेकर मैदान में घुसने की कोशिश करता भी दिखाई दिया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ग्रुप बी3 का यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा। इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में इजराइल और कोसोवो के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।
ग्रुप डी2 में पहले खेले गए मुकाबले में लिकटेंस्टाइन ने अजरबैजान को 0-0 से बराबरी पर रोक दिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.