जेएसडब्ल्यू इंडिया अब ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी पहचान बनाने जा रहा है। कंपनी चीन की मशहूर कार निर्माता चेरी के साथ हाथ मिलाकर नई टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियां पेश करने की तैयारी में है।
Jetour T2 – PHEV
JSW की पहली गाड़ी के तौर पर जेटूर T2 प्लग-इन हाइब्रिड SUV भारत आ सकती है। लैंड रोवर डिफेंडर से प्रेरित इसका बॉक्सी और रफ-टफ लुक पहली नजर में ही भा जाता है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 26.7 kWh की बैटरी दी गई है, जो सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में करीब 100 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है। इसके प्रीमियम केबिन में 15.6-इंच का बड़ा टचस्क्रीन और लेवल-2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे।
iCar V23 – EV
जेटूर के बाद JSW एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक रफ-एंड-टफ लुक वाली SUV iCar V23 लॉन्च करेगी। यह कंपनी की सबसे किफायती गाड़ियों में से एक हो सकती है। इसका डिजाइन डिफेंडर और जीप रैंगलर की याद दिलाता है। इसका केबिन बेहद सिंपल और मिनिमलिस्टिक है। यह दो बैटरी पैक (59.93 kWh और 81.76 kWh) के ऑप्शन्स में आएगी। यह एक बार चार्ज करने पर 401 किमी से लेकर 510 किमी तक की शानदार रेंज देने का दावा करती हैं।
Jaecoo J5 – EV
तीसरे मॉडल के रूप में JSW अपनी प्रीमियम मिड-साइज इलेक्ट्रिक कार Jaecoo J5 पेश करेगी। इसका स्टाइल रेंज रोवर से प्रेरित दिखता है। इसमें वर्टिकल टचस्क्रीन, 540-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई लग्जरी फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि 58.9 से 60.9 kWh बैटरी पैक से लैस यह EV 211 bhp की ताकत जनरेट करती है। यह सिंगल चार्ज पर करीब 400 से 460 किमी तक चल सकती है।
Fulwin X3L – REEV
चौथी गाड़ी फलविन X3L होगी, जिसके लिए कंपनी ने भारत में डिजाइन पेटेंट भी दाखिल कर लिया है। यह एक ‘रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड’ (REEV) गाड़ी है, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 33.7 kWh का बैटरी पैक मिलता है। यह SUV 422 bhp की जबरदस्त पावर और 505 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह अपने स्पोर्टी लुक, एलईडी पैनल्स और ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शंस के साथ परफॉर्मेंस लवर्स को काफी पसंद आ सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
