बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो आज यानी की 23 अगस्त को अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी अदाकारी, खूबसूरती और दिलकश अंदाज से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। वह एक फिल्मी परिवार से संबंध रखती थीं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री सायरा बानो के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
23 अगस्त 1944 को सायरा बानो का जन्म हुआ था। इनकी मां का नाम नसीम बानो था, जोकि अपने जमाने की ‘ब्यूटी क्वीन’ के नाम से जानी जाती थीं। वहीं सायरा ने अपने बचपन का एक हिस्सा लंदन में बिताया और वहीं से शिक्षा हासिल की थी। फिर साल 1960 में सायरा मुंबई लौट आईं।
फिल्मी सफर
मुंबई वापस लौटने पर उनकी मुलाकात निर्माता-निर्देशक शशधर मुखर्जी से हुई। उन्होंने सायरा को अपने भाई सुबोध मुखर्जी से मिलने की सलाह दी। क्योंकि सुबोध मुखर्जी उस समय अपनी फिल्म ‘जंगली’ के लिए नया चेहरा तलाश कर रहे थे। इस तरह से सायरा को फिल्म जंगली में काम करने का मौका मिला और उनका फिल्मी सफर चल पड़ा।
सायरा बानो बनीं स्टार
साल 1961 में फिल्म ‘जंगली’ रिलीज हुई। इस फिल्म में सायरा के साथ मुख्य भूमिका में शम्मी कपूर थे। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और इस फिल्म से सायरा और शम्मी कपूर दोनों स्टार बन गए। इसके बाद अभिनेत्री ने ‘आई मिलन की बेला’, ‘शागिर्द’, ‘ब्लफ मास्टर’ और ‘पड़ोसन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों की सक्सेस ने सायरा बानो को फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर दिया।
दिलीप कुमार से शादी
साल 1962 में सायरा बानो ने खुद से करीब 22 साल बड़े अभिनेता दिलीप कुमार से शादी कर ली। हालांकि उन्होंने शादी के बाद भी काम करना जारी रखा। साल 1967 में एक्ट्रेस फिल्म ‘दीवाना’ में अभिनेता राज कपूर के साथ नजर आईं। इसके बाद वह साल 1970 में ‘पूरब और पश्चिम’ में नजर आईं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.