एलपीजी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला (LPG Rates Today)
13 अगस्त को केंद्र सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला किया था। पहली बार पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने देश की 21 रिफाइनरी कंपनियों के सामने एलपीजी प्रोडक्शन का एक तय टारगेट फिक्स कर दिया। इन रिफाइनरी कंपनियों को सालाना 62810 मैट्रिक टन एलपीजी का प्रोडक्शन करना होगा। मौजूदा समय में देश जितनी खपत कर रहा है उसका यह 70 प्रतिशत है। इससे पहले युद्ध शुरू होने के बाद ही सरकार रिफाइनरी कंपनियों से एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया था।
प्राइवेट कंपनियों में रिलायंस को रोजाना 18000 टन एलपीजी प्रोडक्शन करना होगा। इसमें नायारा को हर दिन 4480 टन, ओएनजीसी और गेल के सामने 6460 टन का लक्ष्य रखा गया है। बता दें, सरकार ने एलपीजी वितरण में भी काफी सख्ती की है। बुकिंग को लेकर एक तय सीमा हो गई है।
देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर का रेट (Domestic LPG Price today)
दिल्ली – 942 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
मुंबई – 941.50 रुपये
चेन्नई – 957.50 रुपये
गुरुग्राम – 950.50 रुपये
बेंगलुरू – 944.50 रुपये
भुवनेश्वर – 968 रुपये
चंडीगढ़ – 951.50 रुपये
हैदराबाद – 994 रुपये
जयपुर – 945.50 रुपये
कब-कब बढ़ा घरेलू सिलेंडर का दाम
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के शुरू होने के बाद से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा हुआ है। पहली बार मार्च में घरेलू सिलेंडर का दाम बढ़ा था। तब रेट 60 रुपये तक महंगा हो गया था। दूसरी बार कीमतों में जून में इजाफा हुआ था। इस बार 29 रुपये दाम बढ़ा गया था।
कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम (Commercial LPG Price Today)
दिल्ली – 2378 रुपये
कोलकाता – 2872.50 रुपये
मुंबई – 2691.50 रुपये
चेन्नई – 2906 रुपये
नोएडा – 2378 रुपये
बेंगलुरू – 2821 रुपये
भुवनेश्वर – 2908 रुपये
चंडीगढ़ – 2760 रुपये
हैदराबाद – 2765.50 रुपये
लखनऊ – 2860.50 रुपये
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.