Top 10 Trending: जियो हॉटस्टार पर आज यानी 30 जुलाई को कौन सी फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इन फिल्मों और सीरीज को हॉटस्टार पर जमकर देखा जा रहा है।
1. लाफ्टर शेफ्स
IMDb रेटिंग: 8.4
फिल्म/सीरीज के बारे में: लाफ्टर शेफ्स एक कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो है। इस शो के सीजन 3 का फिनाले हाल ही में हुआ है। अली गोनी और जन्नत जुबैर इस सीजन की ट्रॉफी जीते। सीजन के फिनाले एपिसोड में रोहित शेट्टी मेहमान बनकर पहुंचे थे।
2. ठुकरा के मेरा प्यार 2
IMDb रेटिंग: 6.5
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार है का सीजन 2 है। इस सीजन के अबतक 24 एपिसोड आ चुके हैं। हर शुक्रवार सीरीज के नए एपिसोड रिलीज किए जाते हैं। ठुकरा के मेरा प्यार 2 एक रिवेंज, राजनीतिक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है।
3. प्रीतम एंड पेड्रो
IMDb रेटिंग: 7.8
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में तीसरे नंबर पर प्रीतम एंड पेड्रो है। यह एक साइबर क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में अरशद वारसी और वीर हीरानी नजर आए हैं। सीरीज को राजकुमार हीरानी ने अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है।
4. चांद मेरा दिल
IMDb रेटिंग: 6.3
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में चौथे नंबर पर लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल है। चांद मेरा दिल एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन अब जियो हॉटस्टार पर फिल्म को जमकर देखा जा रहा है।
5. धुरंधर द रिवेंज
IMDb रेटिंग: 8.2
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में 5वें नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज है। फिल्म इसी साल रिलीज हुई है। धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस की थी। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।
6. रिजॉर्ट
IMDb रेटिंग: 7.6
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में छठे नंबर पर तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज रिजॉर्ट है। ये सीरीज पिछले कुछ वक्त से जियो हॉटस्टार टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है।
7. हाउस ऑफ द ड्रैगन
IMDb रेटिंग: 8.3
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में 7वें नंबर पर हॉलीवुड सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन है। ये सीरीज हॉलीवुड की फेमस सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की प्रीक्वल सीरीज है।
8. स्पाइडर मैन- नो वे होम
IMDb रेटिंग: 8.1
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में 8वें नंबर पर अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर मैन- नो वे होम है। इस फिल्म का सीक्वल स्पाइडर मैन अ ब्रैंड न्यू डे आज यानी 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है।
9. धुरंधर
IMDb रेटिंग: 8.3
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में 9वें नंबर पर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर है। फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दिया था। फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट थी।
10. फाइंड योर फ्रेन्ड्स
IMDb रेटिंग: 5.6
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में 10वें नंबर पर फाइंड योर फ्रेन्ड्स है। यह एक साइकोलॉजिक्ल थ्रिलर फिल्म है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.