10वीं पास उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का अवसर
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. बता दें कि इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. शारीरिक मानकों की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 155 सेंटीमीटर रखी गई है. वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है.
इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य की जेलों में कुल 1733 कक्षपाल पदों को भरा जाएगा. इनमें 1634 पद पुरुष उम्मीदवारों और 64 पद महिला इसके अलावा पुरुष (बैकलॉग) के लिए 19 पद और महिला (बैकलॉग) के लिए 16 पद उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं. आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 तय की गई है. वहीं, जिन अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में किसी प्रकार का संशोधन करना होगा, उनके लिए 22 से 24 जून 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी.
यह भी पढ़ेंः योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कार्ड
कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले झारखंड कर्मचारी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें.फिर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें. उसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाणपत्र और यदि लागू हो तो जाति प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे . अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें. उसके बाद अपना आवेदन सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें
कई चरणों में होगी चयन
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले अभ्यर्थियों का शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी, जिसमें उनकी फिटनेस और शारीरिक क्षमता टेस्ट कि जाएगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा. ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में भाषा ज्ञान, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. इन सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.
यह भी पढ़ेंःCBSE की इस चूक ने बढ़ाई छात्र की टेंशन, री-इवैल्यूएशन से पहले सामने आई नई समस्या
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.