टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाकर दिलीप जोशी पिछले 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि शो के मेकर्स उनके स्क्रीन टाइम को कम करने की तैयारी कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में उनके शो छोड़ने तक के दावे किए गए. अब इन तमाम अफवाहों पर दिलीप जोशी ने खुद चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है.
सिर्फ व्यूज कमाने के लिए मनगढ़ंत कहानियां पब्लिश कर दी जाती हैं…
हाल ही में ‘तारक मेहता…’ के मेकर्स ने शो के सेट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. इस दौरान जब दिलीप जोशी से पूछा गया कि क्या वो ये शो छोड़ रहे हैं तो उन्होंने बहुत ही बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी. जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने कहा, ‘सिर्फ व्यूज कमाने के लिए मनगढ़ंत कहानियां पब्लिश कर दी जाती हैं.’
मीडिया हाउसेस और न्यूज़ एजेंसियों से की ये खास अपील
दिलीप जोशी ने उन यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया चैनल्स पर निशाना साधा जो क्लिकबेट और व्यूज के लिए इस तरह की झूठी खबरें फैलाते हैं. उन्होंने कहा, ‘आजकल अपने व्यूज कमाने के लिए लोग उठ-पटांग, कुछ भी ऐसी मनगढ़ंत कहानियां पब्लिश कर देते हैं. जितने भी न्यूज एजेंसीज हैं या मीडिया हाउसेस हैं, उनसे मैं रिक्वेस्ट करना चाहूंगा कि आप कुछ भी पब्लिश या प्रिंट करें, उससे पहले एक बार जरा प्रोडक्शन हाउस से या फिर जिससे भी जुड़ी हुई वो बात है, उससे एक बार कंफर्म कर लें कि ये सच है या गलत.’
हम लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं
जब दिलीप जोशी से पूछा गया कि वो इस 18 साल की जर्नी को कैसे डिस्क्राइब करेंगे तो उन्होंने कहा, ’18 साल तक किसी कॉमेडी शो का चलना अपने आप में अनबिलीवेबल है. आज 4750 से ज्यादा एपिसोड पूरे हो चुके हैं. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि हम सभी आज भी उसी जोश और उत्साह के साथ शूटिंग कर रहे हैं और लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं.’
ये भी पढे़ं: ‘एजेंडा चलते रहना चाहिए…’ सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे कुणाल कामरा पर देवोलीना भट्टाचार्जी का निशाना
उन्होंने आगे कहा, ‘इतने सालों तक लगातार नई-नई कहानियां और नए विषयों पर एपिसोड बनाना आसान नहीं है. इसके लिए आसित भाई और पूरी राइटिंग टीम बहुत मेहनत करती है. वो वाकई शानदार काम कर रहे हैं और ये काबिले-तारीफ है.’
18 साल से शो का चेहरा हैं दिलीप जोशी
बता दें कि ‘तारक मेहता’ शो को दर्शकों को एंटरटेन करते हुए 18 साल हो गए हैं. वहीं, दिलीप जोशी शुरू से इस शो से जुड़े हुए हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार कॉमिक टाइमिंग के चलते वो दर्शकों के फेवरेट बने हुए हैं. यही वजह है कि आज लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा ‘जेठालाल’ के नाम से जानते हैं.
ये भी पढे़ं: यूरोप की गर्मी में बिगड़ा आमना शरीफ का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन प्लान, कहा- ‘शुरू के 2 दिनों में…’
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.