तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय ‘जना नायकन’ के साथ अपने 30 साल के शानदार एक्टिंग करियर को खत्म करने जा रहे हैं. उनकी आखिरी फिल्म सात महीने की देरी के बाद गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर पहले ही काफी बज क्रिएट हो गया था और इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हुई थी. इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की. अब हर किसी की नजर इसके दूसरे दिन के कलेक्शन पर हैं. यहां जानते हैं ‘जना नायकन’ दूसरे दिन यानी फ्राइडे को कितनी कमाई कर रही है?
‘जना नायकन’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
‘जना नायकन’ की ओपनिंग अच्छी रही है. ये विजय की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- पहले दिन, ‘जना नायकन’ ने 13 हजार 67 शो से 42.70 करोड़ की नेट कमाई की है.
- वहीं फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹42.70 करोड़ हो गया है।
- इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 50.28 करोड़ हुआ है.
‘जना नायकन’ दूसरे दिन कितना कर रही है कलेक्शन (Jana Nayakan Day 2 Collection Live Update
‘जना नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है लेकिन दूसरे दिन सुबह और दोपहर के शो इसकी कमाई की स्पीड काफी मंदी देखी जा रही है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन 4 बजे तक फिल्म ने 7.26 करोड़ ही कमाई हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 23.8% दर्ज की जा रही है.
- फिलहाल फिल्म का दो दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 49.96 करोड़ रुपये हो गया है.
| जना नायकन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 2 | 7.26 करोड़ (6 बजे तक के आंकड़े | 23.8% |
| कुल कलेक्शन | 49.96 करोड़ रुपये |
नोट:- ‘जना नायकन’ की दूसरे दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.
‘जना नायकन’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड कितने करोड़ कमाए?
‘जना नायकन’ को रिलीज के पहले दिन विदेशो में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क के आकड़ो के मुताबिक इस फिल्म ने ओवरसीज में ओपनिंग डे पर 30 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 78. 27 करोड़ रुपये हुई है.
ये भी पढ़ें:- Jana Nayagan Records: ओपनिंग डे पर ‘जन नायकन’ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन बना दिये ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.