थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. सेंसर बोर्ड से मंज़ूरी मिलने के बाद, यह शानदार फिल्म इस गुरुवार, 23 जुलाई को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिलहाल इस मच अवेटेड फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. वहीं टिकट विंडो पर प्री सेल में फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स ने सभी को हैरान कर दिया है. जिसके बाद लग रहा है कि जिससे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है. चलिए यहां इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं.
‘जना नायकन’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
बता दें कि ‘जना नायकन’ अपनी रिलीज से कई महीने पहले ऑनलाइन लीक हो गई थी. बावजूद इसके विजय के फैंस उनकी आखिरी फिल्म को किसी फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं. तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में फिल्म को प्री सेल में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके महंगे टिकट भी हाथों हाथ बिक रहे हैं। फिलहाल, ओरिजिनल तमिल वर्जन में इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई हैजबकि तेलुगु वर्जनन का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं है. वहीं हिंदी बुकिंग न के बराबर है. फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन पर नजर डालें तो
- सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक तमिल वर्जन में इसके अभी तक 2 लाख 67 हजार 111 टिकटों की प्री सेल हुई है.
- वहीं हिंदी और तमिल वर्जन में इसका कोई टिकट सेल नहीं हुआ है.
- जबकि तेलुगु वर्जन में इसके 3 हजार 986 टिकटों की प्री बुकिंग हुई है.
- इसी के साथ ‘जना नायकन’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के अभी तक 6.89 करोड़ कमा लिए हैं.
- जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल से हुई कमाई 10.48 करोड़ रुपये है.
- अभी फिल्म की रिलीज में तीन दिन और बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म की प्री-सेल्स में जबरदस्त उछाल आएगा और कुल कमाई 15 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी.
साल की 6 सबसे बड़ी ओपनिंग-डे प्री-सेल का बनाया रिकॉर्ड
फिलहाल 10.48 करोड़ रुपये के साथ, ‘जना नायकन’ ने ‘करुप्पु’ (4.8 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए 2026 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पहले दिन की प्री-सेल्स का रिकॉर्ड बना लिया है. जबकि 2026 की टॉप पहले दिन की एडवांस बुकिंग मे इसने ‘द ओडिसी’ (10.3 करोड़ रुपये) और ‘उस्ताद भगत सिंह’ (10.49 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ये साल 2026 की सबसे ज्यादा प्री सेल करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठी पोजिशन पर पहुंच गई है.
भारत में 2026 की टॉप पहले दिन की प्री-सेल्स (ग्रॉस)
- धुरंधर 2 – 53 करोड़ रुपये
- पेद्दी – 20.66 करोड़ रुपये
- द राजासाब – 15.31 करोड़ रुपये
- माना शंकरा वारा प्रसाद गारू – 14 करोड़ रुपये से ज़्यादा
- बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़ रुपये
- जना नायकन – 9.58 करोड़ रुपये
- उस्ताद भगत सिंह – 10.49 करोड़ रुपये
- द ओडिसी – 10.3 करोड़ रुपये
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.