आजकल युवाओं में घूमने-फिरने का शौक ज्यादा हो गया है। मॉनसून के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। हर तरफ हरियाली, ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारे ट्रिप में चार चांद लगा देते हैं। बरसात के मौसम में ज्यादातर लोग रोड ट्रिप को पसंद करते हैं। अपने शहरों से लोल घूमने के लिए निकल जाते हैं।
अगर आप जयपुर रहते हैं, तो आप अपने दोस्तों के साथ एक मजेदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं, आप राजस्थान की कुछ फेमस जगहो पर घूमने जरुर जा सकते हैं।
जोधपुर रोड ट्रिप
राजस्थान के जोधपुर का इतिहास, कल्चर और यहां की खूबसूरती देखना चाहती हैं, तो एक बार जयपुर से जोधपुर तक रोड ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। बारिश के दौरान यहां का मौसम सुहाना हो जाता है। रास्ते में कई अच्छे ढाबे और रेस्टोरेंट देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप राजस्थान कुजीन को एन्जॉय कर सकते हैं। असल में जोधपुर को ब्लू सिटी भी कहा जाता है। यहां पर आपको नीले रंग से पेटेड घर, पुराने किले और खूबसूरत गलियां भी देखने को मिलेगी।
घूमने की जगहें
-मेहरानगढ़ किला
-जसवंत थड़ा
-उम्मेद भवन पैलेस
-घंटाघर मार्केट
-टूर्जी का झालरा
बीकानेर रोड ट्रिप
यदि आप राजस्थान की शाही विरासत को नजदीक से देखना चाहते हैं, तो बीकानेर जा सकती हैं। यहां का इतिहास, किले और पुराने महल लोगों को खूब पसंद होते हैं। जयपुर से बीकानेर जाते समय रास्ते में फतहपुर भी पड़ता है, यहां पर आपको पुरानी हवेलियां और काफी खूबसूरत इमारते देखने को मिलती हैं।
घूमने की जगहें
-जूनागढ़ किला
-लालगढ़ पैलेस
-लक्ष्मी निवास पैलेस
-करणी माता मंदिर
-स्थानीय बाजार
रणथंभौर रोड ट्रिप
यदि आप नेचर लवर हैं, तो रणथंभौर आपके लिए सबसे बढ़िया जगह है। बरसात के समय यहां पर काफी हरियाली देखने को मिलती है। लेकिन इस मौसम में सफारी होगी या नहीं, ये मौसम के हिसाब से बदलता रहता है। इसलिए जाने से पहले एक बार जरुर जान लें जानकारी।
घूमने की जगहें
-रणथंभौर नेशनल पार्क
-रणथंभौर किला
-पद्म तालाब
-मलिक तालाब
गर्ल्स ट्रिप के लिए क्या बेहतर है
यदि आप पहली बार ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो यह जान लीजिए रणथंभौर सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। वैसे भी जयपुर से यह ज्यादा दूर नहीं है। अगर आपको इतिहास और फोटोग्राफी का शौक है, तो जोधपुर जा सकते हैं। रॉयल कल्चर देखने के लिए आप बीकानेर जा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.