भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ईशान किशन ने शानदार 81 रनों की पारी सिर्फ 44 गेंदों में खेली। अपनी इस पारी के साथ ही उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, लिस्ट में अब भी बाबर आजम से नीचे हैं।
भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ईशान किशन ने शानदार 81 रनों की पारी सिर्फ 44 गेंदों में खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान कुल नौ चौके और 2 छक्के लगाए। 184 से अधिक की स्ट्राइक रेट से पारी खेली। इस दमदार पारी के साथ ईशान किशन ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। वे एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैंलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में 7वें स्थान पर आ गए हैं। एक कैलेंडर ईयर में ईशान किशन के क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब 783 रन हो गए हैं और उन्होंने विराट कोहली द्वारा साल 2022 में बनाए गए 781 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ चुके हैं। हालांकि, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और सूर्यकुमार यादव जैसे तमाम बल्लेबाज उनसे ऊपर हैं। पूरी लिस्ट देखते हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टॉप पर हैं। उन्होंने साल 2021 में एक साल में ही 1326 रन बना दिए थे जो दुनिया में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2022 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 1164 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान एक बार फिर लिस्ट में हैं। इस बार वे तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2022 में 996 रन बनाए थे। बाबर आजम के बल्ले से साल 2021 में 939 रन निकले थे। वे चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर जिम्बाब्वे के प्लेयर ब्रायन बेनेट हैं जिन्होंने साल 2025 में 936 रन बनाए थे। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सूची में 6वें स्थान पर हैं। उन्होंने 2025 में 859 रन बनाए थे। ईशान किशन अब इस सूची में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए 7वें स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने साल 2026 में अब तक 783 रन बना लिए हैं। विराट कोहली लिस्ट में आठवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने साल 2022 में 781 रन बनाए थे। 2025 में 775 रनों के साथ तंजीद हसन नौवें और 2025 में ही 771 रनों के साथ साहिबजादा फरहान 10वें स्थान पर हैं। पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन (पूर्ण सदस्य)
1. 1326 रन – मोहम्मद रिजवान (2021)
2. 1164 रन – सूर्यकुमार यादव (2022)
3. 996 रन – मोहम्मद रिजवान (2022)
4. 939 रन – बाबर आजम (2021)
5. 936 रन – ब्रायन बेनेट (2025)
6. 859 रन – अभिषेक शर्मा (2025)
7. 783 रन – इशान किशन (2026)
8. 781 रन – विराट कोहली (2022)
9. 775 रन – तंजीद हसन (2025)
10. 771 रन – साहिबजादा फरहान (2025)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.