थायरॉयड होने के बाद अक्सर लोगों को लगता है कि उनका वजन इसी की वजह से तेजी से बढ़ता जा रहा है। लेकिन क्या ये वाकई सच है? डॉक्टर ने इस बारे में विस्तार से बताया है और ऐसे सच को उजागर किया है, जिसे बहुत से लोग जानने के बाद भी अनसुना करते हैं।
क्या थायरॉयड की वजह से बढ़ रहा है आपका मोटापा?
डॉ आदित्य कहते हैं कि बहुत सी महिलाएं अपने आप को ये कह कर बेवकूफ बनाती हैं कि हमें हाइपोथायरॉयडिज्म है, और दिन पर दिन उनका मोटापा बढ़ता जाता है। जबकि सच्चाई ये है कि आप हाइपोथायरॉयडिज्म की वजह से मोटी नहीं हो रहीं, बल्कि मोटापे की वजह से आपको थायरॉयड हो रहा है। ज्यादातर महिलाओं में ये अत्यधिक चर्बी ही थायरॉयड का कारण बनती है।
मोटापे कैसे बनता है थायरॉयड की वजह?
डॉक्टर कहते हैं कि ज्यादा मोटापे की वजह से शरीर में लेप्टिन और बाकी के इंफ्लेमेटरी साइटोकाइन्स रिलीज होने लगते हैं। उनकी वजह से आपकी बॉडी में लंबे टाइम तक इन्फ्लेमेशन बनी रहती है और कई तरह के ऑटोइम्यून रिएक्शन भी होने लगते हैं। इसका शिकार थायरॉयड भी बनता है और हाशिमोटोस थायरॉयडाइटिस जैसी दिक्कत आपको होने लगती है। डॉक्टर बताते हैं कि मोटापे से इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या भी होती है, जो आपके थायरॉयड को सही से काम नहीं करने देती है।
अपने मोटापे पर काम करने की जरूरत है
डॉ आदित्य कहते हैं कि मोटापा आपके शरीर में कई सारी चीजों को नुकसान पहुंचाता है, जिसमें से एक थायरॉयड भी है। इसलिए जब तक आप अपने मोटापे पर काम नहीं करेंगे, तब तक थायरॉयड की दिक्कत भी होती रहेगी। इसलिए अपने लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान दें, नियमित एक्सरसाइज करें और मसल बिल्डिंग पर फोकस करें।
क्या हाइपोथायरॉयडिज्म से बिल्कुल भी नहीं बढ़ता वजन?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हाइपोथायरॉयडिज्म की वजह से मेटाबॉलिज्म थोड़ा स्लो हो सकता है, जिस वजह से कुछ लोगों का वजन बढ़ने लगता है। हालांकि बहुत ज्यादा मोटापे के लिए थायरॉयड को जिम्मेदार बताना ठीक नहीं है। क्योंकि ये काफी हद तक आपके लाइफस्टाइल पर डिपेंड करता है। अगर खानपान, फिजिकल एक्टिविटीज, सही नींद और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दिया जाए, तो वजन को बिल्कुल कंट्रोल में रखा जा सकता है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.