क्या आपने कभी अपने ब्रेन हेल्थ के बारे में सोचा है? ज्यादातर इसका जवाब नहीं होगा। वैसे आपको यह सवाल भी काफी अजीब लगा होगा। लेकिन क्या आप ने कभी भी खुद से ऐसे सवाल पूछे? या फिर अपनी फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दिया है।
आमतौर पर लोग शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं, लेकिन कभी भी ब्रेन और मेंटल हेल्थ के बारे में सोचते नहीं है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, काम के लंबे घंटे, तनाव और अधूरी नींद हमारे दिमाग पर असर डालती है और इसकी वजह से दिमाग वक्त से पहले बूढ़ा होने लगता है। आइए आपको बताते हैं कम नींद हमारे दिमाग पर क्या असर डालती है।
कम नींद, तनाव और काम के अनियमित घंटों का दिमाग पर क्या असर होता है?
– काम के अनियमित पैटर्न और अपर्याप्त नींद का ब्रेन सेल्स की हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक नींद की कमी से मेटाबॉलिक वेस्ट को हटाने, कुछ चीजों का याद रखने और मूड को कंट्रोल करने में काफी मुश्किल होता है, जिसको सोचने-समझने की क्षमता कम होने का खतरा बढ़ जाता है।
– अगर आपकी नौकरी में शिफ्ट बार-बार बदलती रहती है, लंबे समय तक काम करना पड़ता है या कभी दिन में तो कभी रात में ड्यूटी करनी पड़ती है, तो इससे शरीर की प्राकृतिक बॉडी क्लॉक बिगड़ सकती है। इसका असर धीरे-धीरे दिमाग पर भी पड़ता है, जिससे सोचने-समझने, चीजें याद रखने और किसी काम पर ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।
– खराब नींद और सर्केडियन साइकिल का तालमेल बिगड़ता है, तो चीजे एक साथ होती हैं, तो दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ने लगती है, जो कि डिमेंशिया और दिमाग से संबंधित दूसरी बीमारियों के खतरे को बढ़ाती है।
– यदि आप काफी समय से नींद पूरी नहीं करते हैं, तो आपको ये दिक्कते महसूस हो सकती हैं। अक्सर काम करने के बाद भी आपको ऐसा फील होगा कि जैसे कि आप कुछ भूल रही हैं।
– अपने ब्रेन की हेल्थ को सुधारने के लिए अच्छी और गहरी नींद लें, मेडिटेशन करें और वर्क के प्रेशर को खुद पर कभी भी हावी न होने दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.