पैकेज से जुड़ी जानकारी
– IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद, कल्याण, पुणे, सिकंदराबाद और सोलापुर से हो रही है।
– आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकते हैं।
– इस पैकेज में आपको वडोदरा, अहमदाबाद, द्वारका और सोमनाथ घूमाया जाएगा।
– यह पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
– इस पैकेज की शुरुआत 22 अप्रैल से हो रही है।
– इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और कैब से घूमने की सुविधा मिलेगी।
– पैकेज का नाम SUNDAR SAURASHTRA है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में जारी जानकारी पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस
– अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको पैकेज फीस 30640 रुपये है।
– 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 29960 रुपये है।
– 3 लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 21250 रुपये है।
– बच्चों के लिए अलग से पैकेज फीस है।
पैकेज फीस में मिलने वाली सुविधाएं
– स्टैंडर्ड स्लीपर क्लास और 3 एसी कोच, दोनों तरह के टूर पैकेज में आपको यात्रा करने पर मौका मिलेगा।
– एसी होटल अलग-अलग लोकेशन पर मिलेगा।
– शेयरिंग के आधार पर कैब में घूमने की सुविधा मिलेगी।
– 4 दिन नाश्ता और 4 दिन डिनर करवाया जाएगा।
– इसके साथ ही इस यात्रा का बीमा मिलेगा।
– इस पैकेज में आपको सभी दर्शनीय स्थलों पर घुमाया जाएगा।
– इस पैकेज के लिए आपको भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.