अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई। बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। बस में सवार सभी लोगों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल में लाया गया था। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
इनपुट सहयोग- अभिषेक शर्मा, पुष्कर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.