ओडिशा के पुरी में खाना खाने को लेकर शुरू हुआ एक विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। कर्नाटक के मैसूर से पुरी घूमने आए पर्यटकों और होटल कर्मचारियों के बीच हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मैसूर से 13 पर्यटकों का एक समूह पुरी घूमने आया था। समुद्र तट पर घूमने के बाद सभी लोग रात में खाना खाने के लिए एक होटल पहुंचे थे। इसी दौरान खाने में बाल मिलने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
खाने में बाल मिलने पर हुआ विवाद
पर्यटकों ने खाने में बाल मिलने की शिकायत होटल कर्मचारियों से की और खाना बदलने की मांग की। बताया जा रहा है कि इसके बाद खाने को बदलने और अतिरिक्त पैसे लिए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। पर्यटकों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद होटल कर्मचारियों ने होटल का शटर बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना में भारत चंद्र और उनकी पत्नी 23 वर्षीय सुष्मिता आर. घायल हो गईं। बताया गया है कि सुष्मिता सात महीने की गर्भवती हैं।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस जांच के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में पर्यटकों द्वारा होटल कर्मचारियों पर पहले हमला करते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस इस फुटेज की जांच कर रही है और घटना के पूरे क्रम को समझने की कोशिश कर रही है। ऐसे में फिलहाल विवाद की शुरुआत किस पक्ष की ओर से हुई और मारपीट में किसकी कितनी भूमिका रही, इसे लेकर पुलिस जांच जारी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाषा को लेकर परेशानी भी विवाद बढ़ने की एक वजह रही। पुलिस ने मामले में दो केस दर्ज किए हैं और जांच की जा रही है। मामले में 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस सभी उपलब्ध सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि पुरी आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। (इनपुट- शुभम कुमार)
यह भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.