राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले ईश्वर लाल गुर्जर उन लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं, जो शुरुआती कुछ असफलतों से हार मान लेते हैं। बल्कि उनकी कहानी इस बात का शानदार उदाहरण है कि असफलता कभी भी सफलता की राह में आखिरी मंजिल नहीं होती। साल 2011 में वह 10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए थे।
कौन है ईश्वर लाल गुर्जर
ईश्वर लाल गुर्जर एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता सुवालाल गुर्जर किसान हैं, जबकि मां सुखी देवी गृहिणी हैं। जब ईश्वर 10वीं की परीक्षा में फेल हुए, तो वह काफी निराश हो गए। उन्होंने पढ़ाई छोड़ने तक का मन बना लिया था। लेकिन उनके पिता ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि उम्मीद और हिम्मत कभी मत हारना। बस, पिता की यही बात ईश्वर के लिए नई प्रेरणा बन गई। इसके बाद उन्होंने 2012 में दोबारा 10वीं की परीक्षा दी और 54% अंक हासिल किए। फिर उन्होंने 12वीं में 68% अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने एमडीएस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया और आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की।
असफलताओं का दौर देखा
ईश्वर लाल गुर्जर ने असफलताओं का एक दौर देखा। लेकिन 10वीं में फेल होने बाद पिता से मिली नसीहत हमेशा याद रही, जिसने 5 और बार फेल होने के बाद भी ईश्वर को नाउम्मीद नहीं होने दिया। वे राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा, पटवारी भर्ती परीक्षा, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा और साल 2018 में RAS मेन्स एग्जाम में भी असफल रहे। इसके अलावा 2019 में यूपीएससी प्रीलिम्स, 2020 में यूपीएससी इंटरव्यू और 2021 में फिर से यूपीएससी एग्जाम में फेल हो गए।
एसडीएम बने
इस दौरान कुछ-कुछ सफलाएं भी साथ चलती रही, जिसने ईश्वर को टूटने नहीं था। वो 6 बार फेल हुए तो 6 ही परीक्षाओं में सफलता हाथ लगी थी। पहले रीट पास कर 2019 में थर्ड ग्रेड टीचर बने। साल 2021 में राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर में चयन हो गया। 2021 में RAS एग्जाम क्रैक कर SDM बने। यूपीएससी 2022 में AIR-644 हासिल करके IRS ऑफिसर बने।
देश सेवा था लक्ष्य
2019 में सरकारी शिक्षक बनने के बाद भी ईश्वर ने अपना बड़ा सपना नहीं छोड़ा। उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना था। इसलिए नौकरी के साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। हर नाकामी से सीख लेकर उन्होंने अपनी तैयारी और बेहतर की। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वह अपने सपने को पूरा करने में सफल रहे।
ईश्वर लाल गुर्जर का यूपीएससी सफर
2019: पहले ही प्रयास में प्रीलिम्स परीक्षा पास नहीं कर सके।
2020: इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन सूची में जगह नहीं मिली।
2021: एक बार फिर असफलता मिली।
2022: ऑल इंडिया रैंक (AIR) 644 हासिल कर इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) के लिए चयनित हुए।
2023: फिर से परीक्षा दी और AIR 555 के साथ इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) में चयन हो गया।
2024: अपने अंतिम प्रयास में AIR 483 हासिल की। परिणाम आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यह उनका आखिरी यूपीएससी अटेम्प्ट था।
ईश्वर की यह यात्रा बताती है कि लगातार मेहनत, धैर्य और खुद पर भरोसा रखने से बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.