भारत लौटकर अनुकृति ने 2014 में यूपीएससी सीएसई की तैयारी शुरू कर दी। 2015 में उन्होंने अपना पहला अटैम्प्ट दिया, जिसमें प्रीलिम्स तो निकल गया, लेकिन मेन्स क्लियर नहीं कर पाईं।
कौन है अनुकृति शर्मा
जयपुर की रहने वाली अनुकृति शर्मा UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2020 बैच की IPS अधिकारी हैं। उनका जन्म 14 अक्टूबर 1987 को राजस्थान में हुआ था और उनकी शुरुआती पढ़ाई जयपुर में ही हुई। उन्होंने शहर के इंडो भारत इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने कोलकाता स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च से BS-MS की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए साल 2012 में अनुकृति का चयन अमेरिका की Rice University, Houston के PhD प्रोग्राम के लिए हुआ। उन्हें वहां ज्वालामुखी (Volcano) से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिला।
लाखों की नौकरी छोड़ चुनी सिविल सेवा की राह
अमेरिका में पीएचडी के दौरान अनुकृति शर्मा के करियर को एक बड़ी दिशा मिल गई। उन्हें अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA में काम करने का मौका मिला और उन्होंने यह ऑफर स्वीकार कर लिया। एनबीटी में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि NASA जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने के साथ उन्हें हर महीने 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई भी हो रही थी। करियर के लिहाज से यह एक शानदार अवसर था, लेकिन अनुकृति का मन इस नौकरी में ज्यादा समय तक नहीं लगा।
NASA छोड़ा, देश सेवा का सपना चुना
अनुकृति के मन में अपने देश और समाज के लिए कुछ करने की इच्छा लगातार बनी हुई थी। वह प्रशासनिक सेवा में जाकर लोगों के बीच काम करना चाहती थीं। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने अमेरिका की नौकरी और लाखों रुपये की कमाई छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया।
इसके बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उनका लक्ष्य IPS अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना था। आसान रास्ता छोड़कर अपने सपने को चुनने का यह फैसला आगे चलकर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार उन्होंने UPSC में सफलता हासिल की और IPS अधिकारी बनकर अपने सपने को हकीकत में बदल दिया।
यूपीएससी की तैयारी
भारत लौटकर अनुकृति ने 2014 में यूपीएससी सीएसई की तैयारी शुरू कर दी। 2015 में उन्होंने अपना पहला अटैम्प्ट दिया, जिसमें प्रीलिम्स तो निकल गया, लेकिन मेन्स क्लियर नहीं कर पाईं। इसके बाद तो वह अपने दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स भी नहीं निकाल पाईं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कोशिश करती रहीं।
5वीं प्रयास में बनीं आईपीएस
इसके बाद 2018 में अपने चौथे प्रयास में उन्होंने 355वीं रैंक हासिल की। उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए चुना गया, लेकिन उन्होंने नौकरी जॉइन नहीं की, क्योंकि उनका सपना तो IPS अधिकारी बनना था। 2020 में अपने पांचवें प्रयास में अनुकृति ने वह कर ही दिखाया, जिसके लिए उन्होंने नासा की नौकरी छोड़ी थी। अब वह एक IPS अधिकारी बन गईं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.