क्या है लॉट साइज (LEAP India Price band)
लीप इंडिया ने आईपीओ के लिए 151 रुपये से 159 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी की तरफ से 94 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 14946 रुपये का दांव लगाना होगा।
इस मेनबोर्ड आईपीओ का साइज 2480 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 3.02 करोड़ फ्रेश शेयर जारी कर 480 करोड़ रुपये जुटाएगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 12.58 करोड़ शेयर जारी कर 2000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेंगे।
कौन-कौन से निवेशक बेच रहे हैं शेयर
ऑफर फार सेल के जरिए वर्टिकल होल्डिंग्स II और KIA EBT scheme 3 कुल 1998.62 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं। ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म केकेआर ने वर्टिकल होल्डिंग्स II के जरिए निवेश किया है। उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 73.78 प्रतिशत है। सूनू मैथ्यू के पास कंपनी का 21.07 प्रतिशत हिस्सा है।
आईपीओ का कितना हिस्सा किसके लिए रिजर्व है?
आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
कंपनी की तरफ से आईपीओ से जुटाए 360 करोड़ रुपये का प्रयोग कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकि बचे पैसों का उपयोग कंपनी अन्य कारपोरेट कार्यों के लिए करेगी।
कितना है जीएमपी (LEAP India GMP)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 8 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ की ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत स्थिति यही है।
वित्तीय प्रदर्शन कैसा है?
कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 के दौरान 62.30 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 37.60 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 729.50 करोड़ रुपये का रेवन्यू जनरेट किया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.