बाबर आजम बतौर कप्तान 150 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 24वें प्लेयर बने हैं। रोहित शर्मा का यह सपना अब कभी पूरा नहीं हो सकता क्योंकि वह किसी भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं है। धोनी-कोहली यहां टॉप-10 में मौजूद हैं।
एमएस धोनी नंबर-1, विराट कोहली टॉप-10 में
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो यहां पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पहले पायदान पर नजर आते हैं। माही ने 332 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें भारत 178 मैच जीता है। धोनी का बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 53.61 का रहा है, जो लाजवाब है।
वहीं दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग है, जिन्होंने 324 मैचों में कंगारु टीम को लीड किया है। पोंटिंग का जीत का प्रतिशत एमएस धोनी से काफी बेहतर 67.9 का है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 वर्ल्ड कप समेत कई आईसीसी ट्रॉफी उठाई है।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी टॉप-10 में मौजूद हैं। उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी 213 मैचों में की है, जिसमें भारत 135 मैच जीता है तो 60 हारा है। उनका जीत का प्रतिशत 63.38 का रहा। वह लिस्ट में 8वें पायदान पर है।
एक और भारतीय कप्तान जो टॉप-10 में मौजूद है, वो है मोहम्मद अजहरुद्दीन। इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली से अधिक 221 मैचों में टीम इंडिया की अगुवाई की है, जिसमें भारत 104 मैच जीता।
दिग्गज कप्तानों की इस लिस्ट में ग्रीम स्मिथ, स्टीफन फ्लेमिंग, एलन बॉर्डर, केन विलियमसन और इयोन मोर्गन जैसे सितारे भी मौजूद हैं।
| एमएस धोनी | 332 |
|---|---|
| रिकी पोंटिंग | 342 |
| स्टीफन फ्लेमिंग | 303 |
| ग्रीम स्मिथ | 286 |
| एलन बॉर्डर | 271 |
| अर्जुन राणतुंगा | 249 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | 221 |
| विराट कोहली | 213 |
| केन विलियमसन | 206 |
| ईयोन मोर्गन | 198 |
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.