IPL 2026 Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद प्लेऑफ के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।
प्लेऑफ मुकाबले में अब क्वालिफायर-1 मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर क्वालिफायर-1 के दौरान बारिश होती है, तो फिर फाइनल में किसे मिलेगी जगह? आइए इसके बारे में नियम जान लेते हैं।
क्वालीफायर-1 मैच के दौरान धर्मशाला का मौसम
धर्मशाला में होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम सुनहरा रहने की उम्मीद जताई गई है और बारिश की संभावना ना के बराबर है। हालांकि, पहाड़ों में मौसम कब बदल जाए इसके बारे में अनुमान लगाना मुश्किल होता है। आपको बात दें कि धर्मशाला जब आखिरी आईपीएल मैच गया था, तो बारिश नहीं हुई थी।
क्वालीफायर-1 मैच बारिश से धुल जाए तो?
आपको बता दें कि आईपीएल के अनुसार अगर क्वालिफायर-1 या क्वालिफायर-2 मुकाबला टाई हो जाता है या धुल जाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा, लेकिन खराब मौसम के कारण भी सुपर ओवर नहीं होता है, तो लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल सबसे बड़ा फैसला करेगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम विजेता मानी जाएगी।
धर्मशाला में होने वाला क्वालिफायर-1 अगर बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटन्स को क्वालिफायर-2 खेलना पड़ेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.