iPhone 16 को एक बार फिर से कटौती की गई है। एप्पल का यह आईफोन 2024 की सितंबर में लॉन्च किया गया था। भारत में AI फीचर वाला यह आईफोन 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश हुआ था। iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती हुई थी। Flipkart पर 7 अगस्त से शुरू होने वाले Freedom Sale में इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16 पर ऑफर
फ्लिपकार्ट ने अपकमिंग सेल की डील्स को रिवील करना शुरू कर दिया है। iPhone 16 को इस सेल में 61,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, ई-कॉमर्स वेबसाइट ने फोन की कीमत 6x,900 रुपये टीज की है। आईफोन 16 को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 67,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा सकता है।
iPhone 16 की कीमत में पिछली बार मई में आयोजित हुई Summer Sale में कटौती की गई थी। इस दौरान एप्पल का यह आईफोन 63,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा था। पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर यूजर्स को और ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा था। अपकमिंग फ्रीडम सेल में आईफोन 16 की कीमत में और ज्यादा कटौती हो सकती है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 7 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच आयोजित की जा सकती है।
iPhone 16 के फीचर्स
एप्पल ने इस आईफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में लॉन्च किया है। इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड डिजाइन दिया गया है। यह आईफोन A18 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में एप्पल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर दिया गया है।
iPhone 16 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एप्पल के इस आईफोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह आईफोन USB Type C चार्जिंग, iOS 18 जैसे फीचर्स से लैस है। फोन के बैक में वायरलेस और MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
यह भी पढ़ें – iQOO Z11 का डिजाइन आया सामने, लीक हुए पोस्टर में दिखी फोन की पहली झलक
(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.