IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट सहित 470 नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है।
किन-किन पदों पर निकली वैकेंसी
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (प्रोडक्शन): केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारकों के लिए।
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इंस्ट्रूमेंटेशन): संबंधित तकनीकी शाखाओं में 3-वर्षीय डिप्लोमा पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए।
जूनियर टेक्निकल अटेंडेंट: आईटीआई (ITI) और मैट्रिक पास युवाओं के लिए।
शैक्षणिक योग्यता और अनिवार्य शर्तें
इंजीनियरिंग पद: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 50% अंकों और आरक्षित वर्गों के लिए 45% के साथ 3-वर्षीय फुल टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
अनुभव की आवश्यकता: कुछ स्पेशल पदों के लिए संबंधित इंडस्ट्री या रिफाइनरी में 1 वर्ष का न्यूनतम कार्य अनुभव मांगा गया है, जबकि अन्य पदों पर फ्रेशर्स भी पात्र हैं।
आयु सीमा और वर्गवार छूट
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी:
ओबीसी (NCL): 3 वर्ष की छूट।
एससी/एसटी: 5 वर्ष की छूट।
दिव्यांग अभ्यर्थी (PwBD): 10 वर्ष तक की छूट।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन तीन प्रमुख चरणों के आधार पर किया जाएगा:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) / लिखित परीक्षा: इसमें संबंधित इंजीनियरिंग विषय, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
स्किल/प्रोफिशिएंसी/फिजिकल टेस्ट (SPPT): लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की एबिलिटी को चेक करने के लिए यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: अंतिम चरण में अभ्यर्थियों के ओरिजनल डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार IOCL के आधिकारिक पोर्टल iocl.com पर जाएं। होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन में ‘Refineries Division’ के तहत दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें। अपनी जानकारी दर्ज करके आवेदन करें, शैक्षणिक डॉक्यूमेंट अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट संभालकर रखें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म भर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.