चंडीगढ़: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। ये चर्चा इसलिए शुरू हुई क्योंकि कल राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बीजेपी के नेताओं में कैप्टन अमरिन्दर सिंह सबसे ज्यादा कूल लगते हैं। असल में राहुल गांधी इंस्टाग्राम पर नौजवानों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी से पूछा गया था कि बीजेपी में कौन से नेता उन्हें पसंद सबसे ज्यादा पसंद हैं। तो इसके जवाब में राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया था
राहुल गांधी के बयान पर भड़के राजा वडिंग
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को कूल लीडर बताया था। वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गरम हो गए। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को राहुल गांधी की बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर पंजाब कांग्रेस में बवाल होता दिख रहा है। राजा वडिंग ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने ही पंजाब का बेड़ागर्क किया। उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है।
कैप्टन कूल लग सकते हैं, लेकिन उन्होंने ही पंजाब का बेड़ा गर्क किया है। उन्होंने (राहुल गांधी) यह नहीं कहा कि He is a good Chief Minister. किसी को भी कोई भी कूल लग सकता है, लेकिन कैप्टर अमरिंदर सिंह ने पंजाब का बेड़ा गर्क किया। -अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस
बगल में बैठे भूपेश बघेल परेशान
हालांकि राजा वडिंग जब कैप्टन को कोस रहे थे, उसी वक्त पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल उनके बगल में बैठे थे। राजा वडिंग की बात सुनकर बघेल के चेहरे पर हवाईंयां उड़ने लगीं, क्योंकि राजा वडिंग ये भूल गए कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह जब पंजाब के मुख्यमंत्री थे, तो कांग्रेस की ही सरकार थी। वो कांग्रेस की सरकार के ही मुखिया थे। भूपेश बघेल की दूसरी मुश्किल ये थी कि अब तक वो चन्नी गुट को मनाने की कोशिश कर रहे थे। अब राजा वडिंग ने तीसरा मोर्चा खोल दिया और विधाननसभा चुनाव से पहले ये कांग्रेस के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें-
अमृतसर के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पंजाब सरकार ने हटाया, हरमनबीर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.