Instagram अब यूजर्स को पब्लिश की गई पोस्ट का म्यूजिक बदलने का विकल्प दे रहा है, जिससे गलत गाना चुनने पर पोस्ट डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी। इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
ऐसे काम करेगा नया रिप्लेस ऑडियो फीचर
नए Replace Audio फीचर के आने के बाद यह प्रोसेस काफी आसान हो जाएगा। यूजर्स अपनी पहले से पब्लिश की गई पोस्ट को एडिट करते हुए उसमें मौजूद म्यूजिक को बदल सकेंगे। इसका फायदा खासतौर पर उन क्रिएटर्स को मिलेगा, जो Instagram पर लगातार फोटो और वीडियो कंटेंट शेयर करते हैं और अपने पुराने पोस्ट को नए ट्रेंड के हिसाब से अपडेट करना चाहते हैं।
अगर आपके Instagram अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो म्यूजिक बदलने के लिए सबसे पहले Instagram ऐप खोलकर अपनी प्रोफाइल पर जाएं। इसके बाद उस पोस्ट को ओपन करें, जिसका म्यूजिक आप बदलना चाहते हैं। अब ऊपर दिखाई देने वाले तीन डॉट्स पर टैप करके Edit ऑप्शन चुनें। यहां आपको म्यूजिक से जुड़ा विकल्प दिखाई दे सकता है, जहां से आप अपनी पसंद का नया गाना चुनकर उसे पोस्ट में ऐड कर सकते हैं।
इन यूजर्स के लिए काम का होगा फीचर
नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि म्यूजिक बदलने के लिए आपको अपनी पुरानी पोस्ट को डिलीट नहीं करना पड़ेगा। यानी पोस्ट पर पहले से मौजूद लाइक्स, कमेंट्स और दूसरी एंगेजमेंट को बनाए रखते हुए सिर्फ म्यूजिक को बदला जा सकेगा। यह उन यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है, जिनकी किसी पोस्ट पर पहले ही अच्छी-खासी रीच और एंगेजमेंट आ चुकी है।
कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए भी यह फीचर काफी काम का हो सकता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी पुराने पोस्ट में इस्तेमाल किया गया ऑडियो पॉप्युलर नहीं रहा या किसी नए गाने का ट्रेंड चल रहा है, तो क्रिएटर बिना पोस्ट दोबारा अपलोड किए ऑडियो अपडेट कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.