अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.80 से 95.48 के दायरे में घूमता रहा। अंत में यह 95.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त है।
इसे भी पढ़ें: RCB बनी 300 मिलियन डॉलर से अधिक ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम
रुपया मंगलवार को 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.82 पर बंद हुआ था। इससे पहले लगातार दो सत्रों में इसमें कुल 74 पैसे की तेजी आई थी। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और विदेशी पूंजी के प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला।
इसे भी पढ़ें: कच्चे तेल में नरमी और पश्चिम एशिया संकट कम होने से रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 95.82 प्रति डॉलर पर बंद
डॉलर में नरमी भी रुपये के पक्ष में रही। उन्होंने कहा कि एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के फैसले से पहले अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है। चौधरी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 95.20 से 95.90 के दायरे में रह सकता है।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.22 पर था। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 888.68 अंक यानी 1.16 प्रतिशत चढ़कर 77,654.60 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 264.85 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,250.20 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 3.78 प्रतिशत की बढ़त के बावजूद 87.27 डॉलर प्रति बैरल के अनुकूल स्तर पर बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें: रुपया लगातार तीसरे सत्र में मजबूत, 11 पैसे की बढ़त के साथ 95.88 प्रति डॉलर पर हुआ बंद
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 755.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.