भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर मैच फिक्सिंग मामले में 8 साल का बैन लगा है। वह 2033 बैन रहेंगे। आईसीसी के एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघनों का दोषी पाया।
साथी खिलाड़ी को भी उकसाया
आईसीसी एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट के दौरान कोड के तीन नियमों के उल्लंघन का दोषी करार दिया। टूर्नामेंट में आईसीसी ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से ‘डेजिग्नेटेड एंटी-करप्शन ऑफिशियल’ (डीएसीओ) के तौर पर काम किया था। जांच में सामने आया कि रेड्डी ने मैच फिक्सिंग का प्रयास किया था। उन्होंने साथी खिलाड़ी को भी इसके लिए उकसाया था। मामले की जांच शुरू होने पर रेड्डी ने सबूत मिटा (चैट और कॉल रिकॉर्ड) दिए थे। रेड्डी का पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। बैन लगने के बाद रेड्डी का करियर का लगभग दी एंड होता नजर आ रहा है।
क्या कहता है एंटी करप्शन कोड?
रेड्डी को एंटी करप्शन कोड के आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह आर्टिकल मैचों के नतीजों, प्रोग्रेस, संचालन या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने, उसमें हेरफेर करने या गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश से जुड़ा है। उन्हें आर्टिकल 2.1.4 के तहत भी दोषी पाया गया, जिसमें किसी दूसरे खिलाड़ी को उकसाना, बहकाना, लालच देना, निर्देश देना, मनाना, बढ़ावा देना या जानबूझकर मदद करना शामिल है।
एरॉन जोन्स पर हुई थी कार्रवाई
इसके अलावा, ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को आर्टिकल 2.4.7 का उल्लंघन करने का भी दोषी पाया। यह पाया गया कि उन्होंने अपने मोबाइल डिवाइस से डेटा और मैसेज डिलीट करके जांच में बाधा डाली। वह इस साल एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने वाले वह अमेरिका के दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले, 2023-24 सीजन में बारबाडोस के बीम10 टूर्नामेंट में खेलते समय आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का पांच बार उल्लंघन करने के कारण बल्लेबाज एरॉन जोन्स पर कार्रवाई की गई थी और उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.