KKK 15: गौरव खन्ना के सोशल मीडिया पर अपनी चोटें दिखाने के बाद इंटरनेट पर यह स्टंट रियलिटी शो बुरी तरह ट्रोल हो गया। इसके बाद अब मेकर्स की तरफ से इस बारे में सफाई आ है।
तस्वीरें वायरल हुईं तो ट्रोल हुआ शो
मेकर्स की तरफ से यह बयान उस वक्त आया है जब गौरव खन्ना की पीठ पर चोटों के निशान और घावों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। एक्टर को यह चोटें एक स्टंट करने के दौरान लगीं और ये तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस भड़क गए। मिनटों में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ X पर ट्रेंड करने लगा और लोगों ने ट्रोलिंग शुरू कर दी। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर गौरव खन्ना को इतनी गंभीर चोट लगी कैसे?
कैसे लगी गौरव खन्ना को ये चोटें?
दरअसल शो के हालिया एपिसोड में गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और करण वाही ने एक खतरनाक स्टंट किया था और इसी स्टंट के दौरान गौरव को चोट लगी। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। तस्वीरें वायरल होने और शो की ट्रोलिंग शुरू होने के बाद मेकर्स ने सफाई देते हुए कहा कि यह शो बिलकुल भी अमानवीय नहीं है। शूटिंग के दौरान इंटरनेशनल लेवल की सिक्योरिटी और सेफ्टी पैरामीटर्स रखे जाते हैं। मालूम हो कि यह शो अमेरिकी शो ‘फियर फैक्टर’ का हिंदी एडैप्शन है।
सफाई में क्या बोले बनिजय के सीईओ?
HT से बात करते हुए उन्होंने प्रोडक्शन हाउस बनिजय के सीईओ दीपक धर ने कहा, “यह शो बिल्कुल भी क्रूर नहीं है। हां इसमें डर का फैक्टर जरूर है। इसे ‘फियर फैक्टर’ यूं ही नहीं कहा जाता। लेकिन यह शो अब अपने 15वें या 16वें सीजन में है। हम इसे भारत में नहीं करते। हम इसे एक इंटरनेशनल स्टेज पर करते हैं जहां सभी जांच-पड़ताल, सेफ्टी प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाता है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.