टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) की मान्यता निलंबित कर दी गई है। भारत सरकार ने ‘प्रशासनिक कमियों’ के मद्देनजर ऐसा किया। भारतीय ओलंपिक संघ अब एक तदर्थ समिति बनागा।
भारत सरकार ने बुधवार को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ (टीटीएफआई) सख्त कदम उठाया है। खेल मंत्रालय ने ‘प्रशासनिक कमियों’ का हवाला देते हुए फेडरेशन की मान्यता निलंबित कर दी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) इस खेल के कामकाज को संभालने के लिए एक तदर्थ समिति बनाएगा।
खेल मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि पहले जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का ‘संतोषजनक जवाब नहीं मिलने’ और समय पर चुनाव नहीं करा पाने के कारण टीटीएफआई को निलंबित किया गया है।
मंत्रालय के आदेश में कहा गया, ”अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईटीटीएफ) से सलाह-मशविरा करके आईओए एक आंतरिक नियमन व्यवस्था बनाने के लिए उचित कदम उठाएगा जिसमें एक तदर्थ समिति का गठन भी शामिल है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक टीटीएफआई में उचित संचालन ढांचा फिर से बहाल नहीं हो जाता।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.