इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव, अत्याधुनिक तकनीकों से जुड़ने का अवसर और रक्षा क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं पर काम करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अनुभव प्रदान करना है।
कुल कितने दिन तक रहेगी इंटर्नशिप की अवधि
भारतीय सेना के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की कुल अवधि 75 दिन होगी। इसमें 60 दिन छात्रों को ऑफिस में रहकर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट्स पर काम करना होगा, जबकि आखिरी 15 दिन घर से काम करने का मौका मिलेगा।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छात्रों को अधिकतम 75000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि, स्टाइपेंड की राशि उम्मीदवार की इंटर्नशिप के दौरान उपस्थिति और सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर निर्भर करेगी। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद ही स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा।
कहां होगी इंटर्नशिप
इंटर्नशिप नई दिल्ली और एनसीआर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान रहने की व्यवस्था (Accommodation) उम्मीदवारों को स्वयं करनी होगी, क्योंकि भारतीय सेना की ओर से आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
किन-किन क्षेत्रों में मिलेगी इंटर्नशिप?
भारतीय सेना इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत कई आधुनिक तकनीकी और रणनीतिक क्षेत्रों में इंटर्नशिप का अवसर दे रही है। इनमें शामिल हैं:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग
साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग
क्वांटम कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी
ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहन (UAV)
रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम
स्पेस और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी
एडवांस्ड वेपन सिस्टम और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स
5G/6G और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी
फिनटेक (Financial Technology)
स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन और मास मीडिया
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स
इन प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मिलेगा मौका
नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर कई प्रोजेक्ट आधारित इंटर्नशिप उपलब्ध हैं। इनमें प्रमुख हैं:
AI और मशीन लर्निंग इंटर्न
AI आधारित वर्कफ्लो ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) और AI असिस्टेंट डेवलपमेंट
AI आधारित लीगल डॉक्यूमेंट जनरेटर
डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के लिए AI मॉडल
मौजूदा ऑपरेशनल सिस्टम में AI का उपयोग
डेटा एनालिस्ट इंटर्न
डेटा एनालिसिस
सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप डेवलपमेंट
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंटर्न / सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न
रोबोटिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट
ड्रोन और UAV तकनीक का मूल्यांकन
अनमैन्ड एरियल सिस्टम और एंटी-ड्रोन सिस्टम पर रिसर्च
स्पेस डोमेन अवेयरनेस
Zoho Analytics डैशबोर्ड डेवलपमेंट
SAP ERP ECC टेक्नोलॉजी
कानूनी मामलों का ऑटोमेशन और डिजिटाइजेशन
वित्तीय प्रबंधन और डेटा एनालिसिस से जुड़े सॉफ्टवेयर का विकास
आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग
अलग-अलग इंटर्नशिप प्रोजेक्ट्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग है। अधिकांश पदों के लिए आवेदन 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 के बीच बंद होंगे, जबकि कुछ पदों की आवेदन अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है।
कैसे करें आवेदन?
छात्र नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर एक से अधिक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन होने के बाद वे केवल एक ही इंटर्नशिप ऑफर स्वीकार कर सकेंगे। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई, कौशल और करियर लक्ष्य के अनुसार सबसे उपयुक्त इंटर्नशिप का चयन करना चाहिए।
क्या इंटर्नशिप के बाद नौकरी मिलेगी?
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि यह इंटर्नशिप सीखने और व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत छात्रों को रक्षा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने और नई तकनीकों पर अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, इस इंटर्नशिप के बाद नौकरी या प्लेसमेंट की कोई गारंटी नहीं होगी।
मिलेगा सर्टिफिकेट
इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ कंप्लीशन दिया जाएगा। साथ ही उन्हें भारतीय सेना के विशेषज्ञों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी परियोजनाओं पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा, जो उनके भविष्य के करियर में काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.