Last Updated:
India vs England semi final t20 world live score : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. पिछली बार जब टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन बनी थी तो…और पढ़ें
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल
India vs England semi final t20 world live score: आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने वाली दूसरी टीम के नाम का फैसला हो जाएगा. भारतीय टीम मुंबई के ऐतिहासिक वानखेडे स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. ये लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. पिछली बार भारत ने इंग्लिश टीम को हराकर फाइनल में कदम रखा था. साउथ अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में हराकर रोहित शर्मा ने ट्रॉफी उठाई थी.
इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 में अपने तीनों मैच जीते थे जबकि भारत को दो में जीत मिली थी. इंग्लिश टीम ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है. भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी. इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैसमन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड।
Ind vs Eng Live Score आज फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम पर फैसला
नमस्कार, भारत और इंग्लैंड के बीच आज शाम खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले सेमीफाइनल में टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार साउथ अफ्रीका को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया. आज जिस भी टीम को जीत मिलेगी वो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए कीवी टीम के साथ खेलेगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.