- Hindi News
- Sports
- India Vs Brazil Football Match In Kolkata | Vinicius Junior Play Live
- कॉपी लिंक
भारत और ब्राजील की मेंस फुटबॉल टीमें शनिवार को पहली बार आमने-सामने होंगी। मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा।
5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की टीम में विनिसियस जूनियर, एंड्रिक, मारक्विन्होस, गैब्रियल मैगलहाएस और ब्रूनो गिमाराएस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

विनिसियस जूनियर फुटबॉल वर्ल्ड कप में 5 गोल कर चुके हैं।
FIFA की रैंकिंग में ब्राजील 5वें और भारत 138वें नंबर पर है। यह फीफा वर्ल्ड रैंकिंग शुरू होने के बाद भारत के सामने उतरने वाली सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है। इससे पहले भारत ने 1995 में 9वें नंबर की रूस और 1998 में जापान का सामना किया था।
दूसरी ओर, भारत 1998 के बाद ब्राजील का सबसे निचली रैंकिंग वाला विपक्षी है। ब्राजील ने आखिरी बार इतने निचली रैंक वाली टीम के खिलाफ 1998 में एंडोरा के खिलाफ खेला था।

भारत ने पिछले मैच में 44वीं रैंक वाली पनामा को रोका
भारत ने पिछले मैच में 44वीं रैंक वाली पनामा टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था। बेंगलुरु में हुए इस मुकाबले में रयान विलियम्स ने पहले हाफ में भारत को बढ़त दिलाई थी। दूसरे हाफ में ओमर वालेंसिया ने पनामा के लिए बराबरी का गोल किया। भारत 6 अक्टूबर को इसी साल्ट लेक स्टेडियम में उरुग्वे के खिलाफ भी खेलेगा।

रयान विलियम्स ने पनामा के खिलाफ गोल किया था।
गुरप्रीत, रयान और मनवीर पर नजर
भारत की टीम की कमान गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू के पास है। उनके अलावा अनवर अली, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, मनवीर सिंह और रयान विलियम्स अहम विकल्प हैं। पनामा के खिलाफ गोल करने वाले रयान से एक बार फिर भारत को अटैक में उम्मीद होगी। गुरप्रीत ने मुकाबले से पहले कहा है कि भारतीय टीम ब्राजील के खिलाफ सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए नहीं उतर रही, बल्कि मुकाबले के लिए उतरेगी।
कोलकाता में ब्राजील का अलग क्रेज
भारत में ब्राजील की सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग वाले शहरों में कोलकाता भी शामिल है। शहर में ब्राजील की पीली जर्सी और झंडों का क्रेज दशकों पुराना है। ब्राजील की टीम के भारत आने के साथ यह फुटबॉल जुनून एक बार फिर दिखाई दे रहा है। ब्राजील के कप्तान मारक्विन्होस ने भी कहा कि टीम भारत में मौजूद अपने बड़े फैन बेस के लिए खेलना चाहती है।

दोनों देशों की टीम
भारत- एल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार, अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, हमिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रेमवीर, रिकी मीतेई हाओबाम, अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियन, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकार्टन निकसन, मोहम्मद सनान, रिकी शाबोंग, सहल अब्दुल समद, एडमंड लालरिंदिका, इरफान यदवाड़, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स और विक्रम प्रताप सिंह।
ब्राजील- ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो, आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, गैब्रियल मागाल्हाएस, जैयर, मार्किन्होस, माथ्यूजिन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस, वेस्ली, आंद्रे सैंटोस, ब्रेनो बिडोन, ब्रूनो गिमाराएस, डानिलो सैंटोस, डगलस लुइज, गैब्रियल बोंटेम्पो, मार्टिनेली, एंड्रिक, एस्टेवाओ, पेड्रो, रयान, सैमुअल लिनो और विनिसियस जूनियर।
कहां देख सकेंगे
भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर और टीवी प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी। —————— मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ब्राजील फुटबॉल टीम अपने शेफ के साथ भारत आई डाइट में तेल कम, मछली पर खास जोर; कल कोलकाता में फ्रेंडली मैच

ब्राजील फुटबॉल टीम अपने शेफ और न्यूट्रिशनिस्ट के साथ भारत आई है। टीम को 3 अक्टूबर को कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम में भारत के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलना है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
