नई दिल्लीः दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बंद हो चुकी हैं, हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है। केरल, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों में बारिश होने की सबसे ज़्यादा संभावना है।
इसके अलावा IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की भी उम्मीद है। केरल में 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
देश के इन हिस्सों में आज झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2-8 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 3 अक्टूबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
60 किमी की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं
इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल व सिक्किम में झमाझम बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि 6-8 अक्टूबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश हो सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
शनिवार के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में IMD की तरफ से कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजधानी में मौसम के काफी हद तक सूखा रहने की संभावना है। एनसीआर के इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.