एशियन गेम्स 2026 में भारत की 17 साल की युवा महिला आर्चरी खिलाड़ी कुमकुम मोहोद ने व्यक्तिगत रिकर्व आर्चरी के इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ इतिहास रच दिया है। कुमकुम रिकर्व इवेंट में मेडल जीतने वाली अब तक की पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल मैच में साउथ कोरिया की खिलाड़ी को मात देते हुए पदक अपने नाम किया। कुमकुम और ओह येजिन के बीच पांच सेट तक चला यह गोल्ड मेडल मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें बराबरी पर खत्म होने के बाद शूट ऑफ में फैसला हुआ और वहां कुमकुम ने अपना कमाल दिखाते हुए सटीक निशाना लगाने के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत के साथ कुमकुम ने साल 1978 से चले आ रहे 48 साल के इंतजार को खत्म कर दिया जिसमें महिला इंडिविजुअल रिकर्व में यह भारत का पहला पदक है। वहीं कुमकुम ने इसी के साथ साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स में ओलंपिक गेम्स के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
शुरुआती दो सेट में पिछड़ गईं थी कुमकुम, तीसरे में की वापसी
कुमकुम मोहोद की गोल्ड मेडल मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें पहले दो सेट का खेल खत्म होने के बाद वह 3-1 से पीछे चल रही थी, जिसमें पहला सेट कोरियाई खिलाड़ी ने अपने नाम किया तो वहीं दूसरा सेट बराबरी पर खत्म होने की वजह से कुमकुम 3-1 से पीछे थी, ऐसे में उनके लिए मुकाबले के बचे तीन सेट में वापसी करने का काफी दबाव था। कुमकुम ने इसके बाद तीसरा सेट 30-29 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस गोल्ड मेडल मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया।
चौथे सेट में पिछड़ने के बाद 5वें में की वापसी और शूट ऑफ में पहुंचा मैच
तीसरे सेट में मुकाबले को बराबरी पर लाने के बाद चौथा सेट खत्म होने पर कुमकुम मोहोद एकबार फिर से इस गोल्ड मेडल मुकाबले में पीछे हो गईं थी, जिसमें साउथ कोरियाई खिलाड़ी 5-3 से आगे थी, ऐसे में पांचवां सेट कुमकुम के लिए करो या मरो की स्थिति वाला था, जिसमें कुमकुम ने अपना कमाल दिखाने के साथ परफेक्ट 10 का स्कोर लगाया तो वहीं साउथ कोरिया की खिलाड़ी का एक 9 अंक का स्कोर उनपर भारी पड़ गया और यह सेट खत्म होने पर मैच 5-5 की बराबरी पर खत्म होने से शूट ऑफ में पहुंच गया। इसके बाद कुमकुम ने यहां 10 का स्कोर हासिल किया तो साउथ कोरिया की खिलाड़ी सिर्फ 8 का स्कोर ही हासिल कर सकी और कुमकुम ने गोल्ड मेडल अपने नाम करने के साथ इतिहास रच दिया। यह एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम का दूसरा स्वर्ण सहित कुल तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था तो वहीं 2 अक्टूबर को धीरज बोम्मदेवरा के साथ मिक्स्ड रिकर्व में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें
भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐतिहासिक कारनामा, चीन को हराकर 44 साल बाद जीता गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स के 13वें दिन हुई गोल्ड मेडल की बारिश, 16 स्वर्ण पदक के साथ भारत टॉप-5 में
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.