Luxury Life in Tier 2 Cities: अगर आप भारत के किसी अच्छे टियर-2 शहर में रह रहे हैं और आपकी मासिक सैलरी ₹1 लाख है, तो आप आरामदायक और तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं. इस बजट में घर का खर्च, अच्छा खाना-पीना, बच्चों की पढ़ाई और थोड़ी-बहुत बचत आसानी से हो जाती है. हालांकि, इसे पूरी तरह लग्जरी या रईसी वाली लाइफस्टाइल नहीं कहा जा सकता.
अगर आपकी इच्छा शहर के सबसे पॉश इलाके में आलीशान घर, लग्जरी कार, महंगे ब्रांड्स की शॉपिंग और बिना बजट की चिंता किए घूमना-फिरना और प्रीमियम रेस्टोरेंट्स में डिनर करना है, तो टियर-2 शहरों में भी आपको हर महीने करीब ₹1.5 – ₹2.5 लाख के बीच कमाने की जरूरत होगी.
किन शहरों में कितनी सैलरी पर मिलेगी लग्जरी लाइफ?
इंदौर आज आईटी और स्टार्टअप हब के रूप में तेजी से उभरा है. विश्वास मुदगल के मुताबिक, यहां विजय नगर जैसे पॉश इलाके में एक प्रीमियम फ्लैट और लग्जरी कार और हाई-एंड लाइफस्टाइल के लिए ₹1.5 से ₹2 लाख मासिक आय काफी मानी जाती है.
लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में भी अच्छी सैलरी पर हाई-क्लास लाइफ जी सकते हैं. लखनऊ में प्राइवेट क्लब की मेंबरशिप और घरेलू स्टाफ के साथ आरामदायक जीवन के लिए ₹1.25 – ₹2 लाख की सैलरी काफी है, जबकि जयपुर में प्रीमियम लाइफस्टाइल लिए हर महीने ₹1.75 से ₹2.25 लाख की जरूरत पड़ सकती है. वहीं, शहर मैसूरु में कम खर्च के बावजूद शानदार सुविधाएं मिलती हैं. यहां ₹1.5 से ₹2 लाख की आय पर बेहद ठाठ-बाट वाली जिंदगी जी सकते हैं.
छोटे शहरों में ज्यादा मिलती है पैसों की वैल्यू
नागपुर, कोयंबटूर या भुवनेश्वर जैसे शहरों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां आपको कम खर्च में बेहतर लाइफस्टाइल मिल जाता है. जो लाइफस्टाइल आप ₹1.5 लाख महीने में हासिल कर सकते हैं, वैसी ही लग्जरी लाइफ जीने के लिए आपको मुंबई या बेंगलुरु जैसे महानगरों में हर महीने ₹4-5 लाख खर्च करने पड़ सकते हैं. यानी छोटे शहरों में भी आप कम सैलरी में ज्यादा रईसी दिखा सकते हैं.
असली अमीरी सिर्फ पैसों से नहीं होती
छोटे शहरों में अमीर होने का मतलब सिर्फ बैंक बैलेंस से नहीं है, बल्कि बेहतर जीवन गुणवत्ता भी है. यहां ट्रैफिक, प्रदूषण और भागदौड़ कम होती है, जिससे मानसिक तनाव भी कम रहता है. महानगरों में ज्यादा कमाई के बावजूद लोग तनाव और थकान से जूझते हैं, जबकि छोटे शहरों में परिवार के लिए समय, खुला हवा और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिलता है. आज के दौर में यही चीजें असली अमीरी मानी जा रही हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.