कंपनी ने कोनार्क को नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर फ्यूचर में कई दूसरे मॉडल भी तैयार करेगी। इस प्लेटफॉर्म के लिए उसने बैटरी पैक को भी अपडेट किया है। अब बैटरी की हेल्थ ज्यादा बेहतर हो गई है।
बैटरी हेल्थ पर मामूली असर
कंपनी ने कोनार्क को नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर फ्यूचर में कई दूसरे मॉडल भी तैयार करेगी। इस प्लेटफॉर्म के लिए उसने बैटरी पैक को भी अपडेट किया है। अब बैटरी की हेल्थ ज्यादा बेहतर हो गई है। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग के दौरान बैटरी में मिलने वाले सभी सेल जैसा रिएक्ट करेंगे। वहीं, 10 साल के बाद भी बैटरी की हेल्थ में 20% से 30% की गिरावट आएगी। इसी के चलते कंपनी बैटरी पर 1 लाख किलोमीटर या 10 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। हालांकि, ये वारंटी ग्राहकों को एक्सटेंडेड करानी होगी।
बैटरी की गड़बड़ी पर वारंटी
कोनार्क के सभी वैरिएंट एथर की फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं, जिसके साथ 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो उसकी वारंटी मिलती है। इससे पहले एथर 8 साल की वारंटी देता था, जिसे बढ़ाकर 10 साल तक कर दिया गया है। वहीं कवरेज पीरियड में कम से कम 70% बैटरी हैल्थ की गारंटी बरकरार है। इसमें बैटरी फेल होने, बैटरी में गड़बड़ी होने का कवरेज भी शामिल है। इसमें वो अवधियां भी शामिल हैं, जिनमें स्कूटर को खड़ा करके रखा जाता है। इसलिए राइडर्स को लंबे समय तक बैटरी हैल्थ बनी रहने का आत्मविश्वास मिलता है। 10 साल की बैटरी वारंटी के साथ सेल जल्द ही शुरू हो जाएगी।
मिड सितंबर से डिलीवरी शुरू
सेल के लिए पहले कोनार्क S 125 किलोमीटर और कोनार्क S 161 किलोमीटर वैरिएंट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी बुकिंग और डिलीवरी सितंबर के मिड में स्टेज वाइज शुरू की जाएगी। यह स्कूटर चुनिंदा वैरिएंट्स में चुनिंदा राज्यों में उपलब्ध कराया जाएगा, फिर इसका विस्तार देश के अन्य स्थानों पर किया जाएगा। कोनार्क S 100 किलोमीटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए, कोनार्क S 125 किलोमीटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,21,999 रुपए और कोनार्क S 161 किलोमीटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,44,999 रुपए है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.