50MP AI कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाले Lava Virat V1 Pro 5G की फर्स्ट सेल आज 31 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। फोन को फर्स्ट सेल में 2,000 रुपए की छूट के साथ बेचा जा रहा है।
Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत और फर्स्ट सेल ऑफर्स
Lava Virat V1 Pro 5G को कंपनी ने सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है। फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। फोन को पहली सेल में लॉन्च ऑफर के तहत 13,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं। ग्राहक बैंक छूट का फायदा उठा कर 2000 रुपए की छूट का आनंद ले पाएंगे। स्मार्टफोन को Sikkim Midnight और Spiti Frost नाम के दो कलर में पेश किया गया है।
Lava Virat V1 Pro 5G में बड़ी स्क्रीन और 6000mAh की बैटरी
फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और यह 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। Lava Virat V1 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी बैटरी शामिल है। कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी दी है। फोन में USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है।
Unisoc प्रोसेसर और 6GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए Lava ने इसमें Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर चिपसेट लगाया है। यह प्रोसेसर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा फोन में 5G सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे 5G नेटवर्क वाले इलाकों में तेज मोबाइल इंटरनेट का फायदा उठाया जा सकेगा।
50MP AI कैमरा करेगा फोटो क्लिक
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसे चौकोर कैमरा मॉड्यूल में जगह मिली है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Android 16 और IP64 रेटिंग
सॉफ्टवेयर के लिए Lava Virat V1 Pro 5G में Android 16 दिया गया है। इससे यूजर्स को Google के नए Android वर्जन का अनुभव मिलता है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है। कंपनी के अनुसार यह रेटिंग फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव में मदद करती है।
साइड फिंगरप्रिंट सेंसर समेत कई सेंसर
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5G और 4G LTE के साथ Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.