एशियन लीजेंड्स लीग में पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत ने पॉइंट्स टेबल में बाजी मार ली है। टीम इंडिया की यह टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत थी। वहीं पाकिस्तान बैक टू बैक दो मैच हारकर सबसे फिसड्डी है।
एशियन लीजेंड्स लीग 2026 पॉइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | नो रिजल्ट | पॉइंट्स |
|---|---|---|---|---|---|---|
| इंडियन रॉयल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 |
| श्रीलंकाई लायंस | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 |
| एशियन स्टार्स | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 3 |
| अफगानिस्तान पठान्स | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 | 1 |
| बांग्लादेश टाइगर्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 |
| पाकिस्तान पैंथर्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 |
कैसा रहा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला?
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 168 रनों का टारगेट रखा था। कप्तान ऋषि धवन की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने इसे 2 विकेट रहते चेज कर लिया। शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं, मगर वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले। पाकिस्तान अपने पूर्व दिग्गजों के दम पर भारत से कड़ा मुकाबला करने उतरा थी, लेकिन उसे हार का सामाना करना पड़ा।
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। नमन ओझा 4 (4) बनाकर आउट हुए, उन्हें मोहम्मद इरफान ने आउट किया। अभिषेक जलोटा ने 19 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 30 रनों की धुआंधार शुरुआत देने की कोशिश की। नंबर चार पर उतरे कप्तान ऋषि धवन ने 32 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी, उनका साथ इस रनचेज में सुभोद भाटी ने 46 रनों की पारी खेलकर दिया। भारत ने इस टारगेट को 17.3 ओवर में ही चेज सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।
पाकिस्तान की इस मुकाबले में तेज शुरुआत रही थी, लेकिन 18 रन पर पहला झटका यासिर बट्ट के रूप में लगा। इसके बाद इमरान नजीर और इबरार ने अच्छी बल्लेबाजी की। इमरान 47 (29) बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरा विकेट मिल गया। ऋषि धवन ने यह विकेट लिया। यासिर बट्ट 6 (12) बनाकर आउट हुए। उन्हें मनप्रीत गोनी ने आउट किया। भारत को दूसरी सफलता सुबोध ने इमरान नजीर के रूप में दिलाई, जो 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए हैं। अंत में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और पाकिस्तान को 167/6 के स्कोर पर रोकने में सफल रहे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.