इस इवेंट का आयोजन टकवे में मौजूद ADAS टेस्ट सिटी में होगा। यह आयोजन देश के ऑटोमोटिव और इंटेलिजेंट मोबिलिटी ईकोसिस्टम से जुड़े प्रमुख स्टेकहोल्डर्स को एक साझा मंच पर लाएगा।
प्रोग्राम में व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों (OEM), ग्लोबल टियर-1 सप्लायर्स, टेक्नोलॉजी कंपनियों, टेस्टिंग और वैलिडेशन संस्थानों व एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के बड़े अधिकारी शामिल होंगे। इस इवेंट को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) का समर्थन मिला है। इसमें मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज (MHI) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के सीनियर अधिकारियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
प्रोग्राम की शुरुआत ARAI के डायरेक्टर डॉ. रेजी माथाई के संबोधन से होगी। वह भारत में ADAS, व्हीकल सेफ्टी और इंटेलिजेंट मोबिलिटी के बदलते सेनारियो पर अपनी बात रखेंगे। आईटीएस इंडिया फोरम ‘THE ADAS SHOW’ में स्ट्रैटेजिक पार्टनर के तौर पर शामिल हुआ होगा। फोरम की ओर से व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन पर एक खास सेशन आयोजित किया जाएगा। इस सेशन का नेतृत्व आईटीएस इंडिया फोरम के प्रेसिडेंट अखिलेश श्रीवास्तव करेंगे।
इवेंट में V2V टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड व्हीकल और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के जरिए सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और स्मार्ट मोबिलिटी को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। प्रोग्राम में कॉन्फ्रेंस के साथ टेक्नोलॉजी एक्सीबिशन, लाइव ADAS डेमोंस्ट्रेशन और नेटवर्किंग के अवसर भी होंगे। ADAS टेस्ट सिटी में होने वाले लाइव डेमो के दौरान पार्टिसिपेंट कंट्रोल्ड टेस्टिंग एनवायरनमेंट में एडवांस्ड ADAS टेक्नोलॉजी और व्हीकल्स की कैपेसिटी को देख सकेंगे।
एक्सीबिशन में ऑटो कंपनियां, टियर-1 सप्लायर्स, टेक्नोलॉजी कंपनियां, इंजीनियरिंग संस्थान, कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स और टेस्टिंग एवं वैलिडेशन कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस शो करेंगी। इस प्रोग्राम में ‘इंडिया-रेडी ADAS’, V2V, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल, कनेक्टेड मोबिलिटी, लोकल टेक्नोलॉजी और टेस्टिंग-वैलिडेशन जैसी अहम चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा होगी। THE ADAS SHOW का यह एडिशन भारत में सुरक्षित, स्मार्ट और कनेक्टेड मोबिलिटी के डेवलपमेंट के लिए इंडस्ट्री को एक मंच उपलब्ध कराएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.