23 जुलाई 2026 से शुरू हुई भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज 26 जुलाई को समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। दो मैच जीतने के बाद तीसरे और आखिरी मैच में भी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से करारी शिकस्त दे दी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार क्लीन स्वीप किया है और सीरीज जीती है। 23 जुलाई को खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद 25 जुलाई शनिवार को हुए दूसरे मुकाबले में भी भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया था। आज तीसरे और आखिरी मैच में 26 जुलाई 2026, रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराकर सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा और किसी भी वक्त ऐसा नहीं लगा कि जिम्बाब्वे मेन इन ब्लू पर हावी होने की कोशिश कर रही है।
जिम्बाब्वे सीरीज से पहले टीम इंडिया जब ब्रिटेन दौरे पर थी तो वहां जून में खेले गए दो मुकाबलों में आयरलैंड जैसी टीम के सामने 2-0 से व्हाइटवॉश होना पड़ा था। इसके बाद जुलाई में जब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज हुई तो वहां भी भारतीय टीम को मुंह की खानी पड़ी। इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से व्हाइटवॉश किया। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इन दोनों सीरीज में भारत की हार के बाद नए बने कप्तान श्रेयस अय्यर की काफी आलोचना हो रही थी। उन्होंने टीम इंडिया के टी-20 साइड का उपयुक्त कप्तान माने जाने पर भी सवाल खड़े होने लगे थे। हालांकि, अब श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे को व्हाइटवॉश करके अपनी कप्तानी में आलोचकों को करारा जवाब दिया है। इस सीरीज में श्रेयस ने भले ही बल्ले से कोई बहुत बड़ी भूमिका ना निभाई हो, लेकिन कप्तानी उनकी शानदार रही और पूरी टीम ने जमकर शानदार प्रदर्शन किया।
इस सीरीज में तीन चार हीरो भारत की ओर से निकलकर सामने आए। ये सभी नए हीरो हैं। दो साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे मयंक यादव ने अपनी उपयोगिता साबित की। इसके वैभव सूर्यवंशी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों में अर्धशतक बनाए। यश ठाकुर और ईशान किशन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। नई गेंदबाजी यूनिट को साथ लेकर जिम्बाब्वे की घरेलू परिस्थितियों में भारत के लिए सीरीज जीतना चुनौती भरा था, लेकिन श्रेयस अय्यर के जाबाजों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और श्रेयस अय्यर को पहली सीरीज बतौर कप्तान जिताने में अहम भूमिका निभाई।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज के नतीजे
1. पहला मैच, 23 जुलाई- भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2. दूसरा मैच, 25 जुलाई- भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया
3. तीसरा मैच, 26 जुलाई, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया