तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पैर में चोट के कारण दूसरे मैच से बाहर हो गए। उन्हें हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि इस मैच में उन्होंने दो विकेट चटकाए।
प्रिंस यादव हुए चोटिल
तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को शनिवार को जिम्बाब्वे की पारी के दौरान पैर में चोट लगी। सातवें ओवर में प्रिंस यादव ने दूसरी गेंद पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि तीसरी गेंद के लिए जैसी ही उन्होंने रनअप लिया, उन्हें पैर में काफी तेज दर्द हुआ। हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण उन्हें चलने में भी समस्या हो रही थी। उनकी चोट ज्यादा गंभीर ना हो इसके लिए उन्हें मैदान से बाहर भेजा गया। हालांकि उन्होंने दो विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। उनका दूसरा ओवर शिवम दुबे ने पूरा किया। प्रिंस यादव ने 1.2 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिया।
प्रिंस यादव ने जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में तीन विकेट चटकाए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में प्रिंस यादव सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने दो मैचों में 4 विकेट लिए हैं।
भारत ने जिम्बाब्वे को हराया
भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का अपेक्षित साथ नहीं मिला। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि पदार्पण कर रहे यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.