भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने कई बदलाव किए हैं। पिछले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की आधी टीम अलग उतरी थी। आज के मैच में पांच बदलाव किए हैं। देखिए भारत और जिम्बाब्वे दोनों टीमों की प्लेइंग XI क्या है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
भारत ने अपना आखिरी टी-20 मैच जब इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, तब की प्लेइंग XI और आज की प्लेइंग 11 में पांच बदलाव देखने को मिल रहे हैं। संजू सैसमन की जगह वैभव सूर्यवंशी टीम का हिस्सा हैं। प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल की जगह, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव को जगह मिली है। पिछला मुकाबला सूर्यांश शेडेगे खेले थे, लेकिन इस बार रवि बिश्नोई टीम का हिस्सा हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे और आखिरी टी-20 मैच की प्लेइंग XI इस प्रकार थी।
भारत बनाम इंग्लैंड आखिरी मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।
आज के मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI काफी मजबूत नजर आ रही है। गेंदबाजी यूनिट और ऑलराउंडर के मामले में यह टीम काफी मजबूत है। देखिए इसकी प्लेइंग XI-
आज के मैच के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
आज के मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत को पहली सफलता भी मिल चुकी है। क्या श्रेयस अय्यर लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली जीत हासिल कर पाएंगे देखना दिलचस्प होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.