Ind Vs SL XI LIVE Score Day 3: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच का आज आखिरी दिन है। भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की दोहरे शतक पर नजर होगी। वह 150 के करीब हैं।
Ind Vs SL XI Day 3 LIVE Score
IND 358/6
SLCXI 363/8 d
यशस्वी का खाता नहीं खुला
पडिक्कल की बल्लेबाजी की खासियत यह थी कि उन्हें अपने शॉट को सही ढंग से खेलने का फैसला करने में लगभग एक सेकंड का अतिरिक्त समय मिल जाता था। उनका डिफेंस भी मजबूत हो गया है और स्पिनरों के खिलाफ उनका फुटवर्क लाजवाब है। उन्होंने ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस की गेंद पर पुल शॉट खेलकर केवल 121 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और फिर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह फिर बल्लेबाजी करने आए। यशस्वी जायसवाल (0) दूसरे दिन खाता तक नहीं खोल सके। केएल राहुल (40) अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े।
ऋषभ पंत सस्ते में आउट
ऋषभ पंत (2) ने निराशा किया। वह ऑफ स्पिनर मेंडिस के खिलाफ लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर लॉन्ग ऑफ की ओर चली गई। अगर पंत आक्रामक शॉट खेलकर आउट हुए तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ऑफ-स्पिनर के सामने ध्रुव जुरेल (1) की तकनीकी कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई। उन्होंने आगे बढ़कर रक्षात्मक शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट स्क्वायर लेग पर कैच दिया। अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की 63 रन (रिटायर्ड आउट) की जुझारू पारी भारतीय पारी का आकर्षण रहे। मानव सुथार (41) ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया।
भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल , केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन , देवदत्त पदिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर ), रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्ण , आकिब नबी, ध्रुव जुरेल , मानव सुथार , सारांश जैन , कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज , गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।
श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम
सोनल दिनुशा (कप्तान), निशान मदुष्का , पासिंदु सूरियाबंदारा, इसिथा विजेसुंदरा , रमेश मेंडिस, पवन रत्नायके , अहान विक्रमसिंघे , अंजला बंदारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवांथा, रविन्दु रसंथा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.